सड़क हादसा में मौत मामले में ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज

सड़क हादसा में माैत मामले में ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ास्थानीय थाना क्षेत्र के जकड़पुरा पंचायत अंतर्गत मानुचक बिंदटोली नवटोलिया के समीप एनएच 80 पर शनिवार की देर शाम ट्रक से कुचलकर एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना को लेकर मृतक की मां व मानुचक बिंदटोली निवासी भोला महतो की […]
सड़क हादसा में माैत मामले में ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ास्थानीय थाना क्षेत्र के जकड़पुरा पंचायत अंतर्गत मानुचक बिंदटोली नवटोलिया के समीप एनएच 80 पर शनिवार की देर शाम ट्रक से कुचलकर एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना को लेकर मृतक की मां व मानुचक बिंदटोली निवासी भोला महतो की पत्नी सीमा देवी के बयान पर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 228/15 के तहत अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताते चलें कि मृतक प्रेम महतो की शनिवार की देर शाम लगभग आठ बजे अज्ञात ट्रक से कुचलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. आक्रोशित लोगों ने आधा घंटा तक घटना स्थल के समीप एनएच को जाम भी कर दिया था. बाद में बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर द्वारा मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने के बाद जाम हटाया जा सका. बालक लापतासूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से एक 10 वर्षीय बालक मिट्ठू कुमार सिंह लापता है. बालक नालंदा जिले के बरामडीह गांव के मनोज सिंह का पुत्र है जो अपने नाना गंगा सागर सिंह के यहां रामपुर आया था. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक बालक शनिवार को रामपुर गांव के शहीद द्वार के समीप अंतिम बार देखा गया. उसके बाद से वह लापता है. इसकी सूचना सूर्यगढ़ा थाना को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










