नहीं बदली आदिवासी व वनवासी की तकदीर

नहीं बदली आदिवासी व वनवासी की तकदीर चंद्रमंडीह . चकाई प्रखंड के आदिवासियों और वनवासियों की तकदीर आजादी के अरसठ साल बीत जाने के बाद भी नही सुधार पायी़ आदिवासी और वनवासी महिलाएं प्रतिदिन रोजी-रोटी की तलाश में जंगलों की खाक छानते है. और जंगलों से लकड़ी काट कर लाते और दुसरे दिन लकड़ियों को […]
नहीं बदली आदिवासी व वनवासी की तकदीर चंद्रमंडीह . चकाई प्रखंड के आदिवासियों और वनवासियों की तकदीर आजादी के अरसठ साल बीत जाने के बाद भी नही सुधार पायी़ आदिवासी और वनवासी महिलाएं प्रतिदिन रोजी-रोटी की तलाश में जंगलों की खाक छानते है. और जंगलों से लकड़ी काट कर लाते और दुसरे दिन लकड़ियों को बाजार में लेजाकर बेचते है उसी पैसे से उनका चुल्हा जलता है़ इसी तरह इनकी परिजनों की परवरिश सदियों से होती आ रही है. मगर इन निरीह आदिवासियों और वनवासियों की सुधि लेने वाला कोई नही है़ आदिवासियों और वनवासियों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाया गया लेकिन यह योजना धरातल पर नहीं आकर कागजी खानापूर्ति कर इस राशि का बंदरबांट सदियों से किया जाता रहा है़ आदिवासियों की तकदीर और ततवीर बदलने के उद्देश्य से सरकार माड़ा योजना का शुरुआत वर्षों पूर्व किया था. आज तक इसी योजना मद में चकाई प्रखंड को करोड़ों की राशि प्राप्त हुई मगर कहीं-कहीं धरातल पर कुछ-कुछ काम कराकर बिचौलिये पदाधिकारी और ठिकेदार इस राशि से मालोमाल हो गये मगर आदिवासियों और वनवासियों की दशा और दिशा में आजतक कोई बदलाव नही आया़ इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन से पुछे जाने पर बताया कि हम हाल फिलहाल में चकाई प्रखंड का पदभार ग्रहण किया हूं माडा योजना कहां चलया गया है. इसकी जानकारी मुझे नहीं है लेकिन इस दिशा में शिघ्र पहल कर बताया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










