गया में आधी रात को धू-धूकर जलने लगा सूखा पेड़, गुमटी में भी लगी आग, इलाके में अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

अगलगी की तस्वीर

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सिविल सर्जन आवास के पास सूखे पेड़ में मंगलवार की रात करीब आठ बजे अचानक आग लग गई. आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गयी.

विज्ञापन

Gaya News: (गया से नीरज कुमार) सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सिविल सर्जन आवास के पास सूखे पेड़ में मंगलवार की रात करीब आठ बजे अचानक आग लग गई. आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गयी. इस घटना के कारण पेड़ से सटे एक गुमटी में रखा करीब 50 हजार रुपये का सामान और बहुमूल्य कागजात जलकर राख हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूखे पेड़ में लगी आग

पीड़ित गुमटी संचालक मोनू कुमार ने बताया कि उनका डाव का केदारनाथ मार्केट एसके ट्रेडर्स फर्म है. कटारी हिल रोड में डाव की गाड़ी को खाली कराया जाता है जिसका हिसाब किताब गुमटी में रखा जाता है. गुमटी में बही खाता के साथ-साथ करीब 50 हजार रुपये के सामान रखे हुए थे जो सभी जलकर राख हो गया.

कैसे हुआ हादसा

उन्होंने बताया कि गुमटी से सटा एक पेड़ कई महीनो से गिरा हुआ था. पेड़ के पास एक झोपड़ी बना हुआ था जिसमें कुछ लोग रहते व खाना पकाते थे. उन्होंने घटना की लिखित शिकायत अग्निशमन विभाग से की है. साथ जिला प्रशासन से अवैध संचालित झोपड़ियां को हटाने की भी मांग की है.

आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

इधर अनुमंडल अग्नि सामान पदाधिकारी अजय कुमार शाह ने बताया कि सूचना पर एक बड़ी और एक छोटी गाड़ी घटनास्थल पर दलबल के साथ भेजा गया. करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया. उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है.

Also Read: औरंगाबाद में देह व्यापार का फैलता नेटवर्क, कोड वर्ड में होती है डील, बाहरी लड़िकयों की अधिक डिमांड, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन