कैसे छायेगी खेतों में हरियाली, सिंचाई के साधन हैं बेकार

Updated at :30 Oct 2015 6:33 PM
विज्ञापन
कैसे छायेगी खेतों में हरियाली, सिंचाई के साधन हैं बेकार

कैसे छायेगी खेतों में हरियाली, सिंचाई के साधन हैं बेकार फोटो 5(खराब पड़ा है लिफ्ट एरिगेशन)चंद्रमंड़ी . किसानों के चेहरे पर मुस्कान व खेतों में हरियाली लाने के उद्देश्य से चकाई प्रखंड में शुरू की गयी लिफ्ट एरिगेशन प्रोजेक्ट खराब पड़ा हैं. जिससे जल संरक्षण नहीं हो पा रहा है़ जबकि इस योजना पर अब […]

विज्ञापन

कैसे छायेगी खेतों में हरियाली, सिंचाई के साधन हैं बेकार फोटो 5(खराब पड़ा है लिफ्ट एरिगेशन)चंद्रमंड़ी . किसानों के चेहरे पर मुस्कान व खेतों में हरियाली लाने के उद्देश्य से चकाई प्रखंड में शुरू की गयी लिफ्ट एरिगेशन प्रोजेक्ट खराब पड़ा हैं. जिससे जल संरक्षण नहीं हो पा रहा है़ जबकि इस योजना पर अब तक करोड़ों रुपये खर्च किये जा चुके हैं. जानकारी के अनुसार वर्ष 1980-90 के दशक में क्षेत्र को सुखाड़ से बचाने के लिये डीपीएपी स्कीम शुरू की गयी थी़ इसी दौरान नदियों की पानी को उलीच कर आसपास की उपजाऊ जमीन को सिंचित करने की योजना बनाई गयी थी. इसके तहत लघु सिंचाई विभाग द्वारा जिले में कुल 83 उदवह सिंचाई योजना बनवाये गये़ जिसमें 29 योजना सिर्फ चकाई प्रखंड में शुरू की गयी लेकिन आज की तारीख में 29 में से एक भी योजना ऐसी नहीं है. जिससे एक इंच भी जमीन की सिंचाई हो सका है. निर्देश पासवान, संजय साह, संजीव साह, पींकु वर्णवाल, झगरु यादव ,रामदेव पासवान, सुभाष राय, छोटू दुबे, मो समीम आदि दर्जनों किसानों का कहना है कि अगर ये सारे लिफ्ट एरिगेशन को चालू करवा दिया जाये तो इस क्षेत्र में पड़ने वाले हजारों एकड़ जमीन में पटवन हो सकता है़ इस बाबत पूछे जाने पर सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता ए के भारती बताते हैं कि जिले में बंद पड़े लिफ्ट एरिगेशन को चालू करने के लिए विभाग द्वारा पहल की गयी है. इससे संबंधित रिर्पोट सरकार के पास भेजा गया है़ सरकार से दिशा-निर्देश मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन