धराया झपटमार गिरोह का एक सदस्य

Updated at :28 Oct 2015 8:59 PM
विज्ञापन
धराया झपटमार गिरोह का एक सदस्य

धराया झपटमार गिरोह का एक सदस्य फोटो संख्या : 19 फोटो कैप्सन : गिरफ्तार झपटमार सूरज कुमार प्रतिनिधि , तारापुर ————-तारापुर हाट के समीप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रुपया निकासी कर जा रहे एक व्यक्ति से झपटमार गिरोह के एक सदस्य रुपया से भरा थैला छिनने का प्रयास किया. जिसे उक्त व्यक्ति ने पकड़ […]

विज्ञापन

धराया झपटमार गिरोह का एक सदस्य फोटो संख्या : 19 फोटो कैप्सन : गिरफ्तार झपटमार सूरज कुमार प्रतिनिधि , तारापुर ————-तारापुर हाट के समीप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रुपया निकासी कर जा रहे एक व्यक्ति से झपटमार गिरोह के एक सदस्य रुपया से भरा थैला छिनने का प्रयास किया. जिसे उक्त व्यक्ति ने पकड़ लिया और उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया. प्राप्त समाचार के अनुसार रामपुर नहर मोड़ निवासी अशोक कुमार एसबीआई से डेढ लाख रूपया निकासी किया. बैंक से बाहर निकल कर वह थाना की ओर बढ़ने लगा. तभी एक युवक उसमें सटा और रुपयों से भरा थैला झपटना चाहा. जिस पर अशोक से उस झपटमार पर मुक्का से प्रहार कर दिया. जिसमें वह अनियंत्रित हो गया. इसी बीच मोटर साइकिल स्टार्ट कर खड़ा झपटमार भाग निकला. इसी बीच भीड़ वहां पहुंची और झपटमार की जमकर पिटाई की. बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया. पकड़ा गया अपराधी मुढेरी गांव का रहने वाला सूरज कुमार है. जबकि भागने वाला उसके साथी का नाम मनिकांत कुमार है. अशोक कुमार ने बताया कि वह 50-50 हजार रुपया तीन भाग में रखा था. जिसमें एक भाग में रखे 50 हजार रुपया मोटर साइकिल सवार झपटमार लेकर भाग गया. जबकि गिरफ्तार सूरज ने बताया कि रुपया छिनने के क्रम में ही जमीन पर गिर गया था. हमारा साथी पैसा लेकर नहीं भागा है. दादी का इलाज कराना था गिरफ्तार सूरज ने बताया कि उसकी दादी की तबीयत खराब है. जिसका इलाज कराना था. जिसके लिए रुपयों का इंतजाम करना था. शहीद स्मारक के समीप एक श्रृंगार दुकान पर बैठ कर रुपया गिनते मैने अशोक कुमार को देखता. तभी पैसा छिनने का मन हो गया. इस काम के लिए मैंने मनिकांत का साथ लिया. इससे पहले मैंने कोई अपराध नहीं किया है. मैंने नहीं उड़ाया रुपया बताया जाता है कि बुधवार को ही चांदपुरा गांव निवासी आनंद किशोर सिंह मोटर साइकिल की डिक्की में रखे 20 हजार 900 रुपये उच्चके उड़ा लिया. इस संबंध में जब सूरज से पूछा गया तो उसने बताया कि हमलोगों ने इस घटना को नहीं किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन