प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को चाहिए जीत, मैच से पहले देख लें हेड-टू-हेड आंकड़े 

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
RCB vs KKR head to head records

आरसीबी और केकेआर के हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला आरसीबी और केकेआर के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला आज यानी 13 मई 2026 (बुधवार) को शाम 7:30 बजे से शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर में खेला जाएगा.

विज्ञापन

IPL 2026: रायपुर में खेला जाने वाला यह मुकाबला केकेआर के लिए करो या मरो जैसा है. केकेआर को प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखने के लिए आरसीबी के खिलाफ आज का मैच हर हाल में जीतना होगा. आईपीएल 2026 में खराब शुरुआत के बाद केकेआर की टीम अब शानदार लय में नजर आ रही है।. टीम ने अपने पिछले चारों मुकाबलों में बेहतरीन जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें केकेआर ने 20 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी को 15 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है.

दोनों टीमों का हाल

केकेआर ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिनमें उसे सिर्फ 4 मुकाबलों में जीत मिली है. हालांकि, टीम फिलहाल अंक तालिका में 8वें स्थान पर है. केकेआर इकलौती ऐसी टीम है, जिसने अब तक केवल 10 मैच खेले हैं, ऐसे में टीम के पास शानदार मौका है कि वह इस मुकाबले में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें कायम रखे. वहीं, दूसरी ओर शानदार फॉर्म में चल रही आरसीबी ने 11 में से 7 मैच जीते हैं और टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है. ऐसे में आरसीबी की नजर केकेआर को हराकर अपने जीत के अभियान को जारी रखने पर होगी.

पिच की स्थिति

इस स्टेडियम में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. यहां की पिच पर आमतौर पर बड़े स्कोर नहीं बनते. यह विकेट तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजों के लिए भी काफी मददगार मानी जाती है.

वेदर रिपोर्ट

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है. यहां बारिश के आसार बेहद कम हैं. वहीं, अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

दोनों टीमों का स्कवॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल और विहान मल्होत्रा.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कैमरून ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और प्रशांत सोलंकी.

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola