Smriti Mandhana Birthday: 9 साल की उम्र में शुरू हुआ सफर, आज महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी स्टार

Updated:
विज्ञापन
स्मृति मंधाना (फोटो- सोशल मीडिया)

स्मृति मंधाना (फोटो- सोशल मीडिया)

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार स्मृति मंधाना 31 साल की हो गईं हैं. उन्होंने अपने करियर में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. जानिए उनकी पूरी यात्रा और उपलब्धियां.

विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी स्टार्स में शामिल स्मृति मंधाना 18 जुलाई को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. पिछले एक दशक में महिला क्रिकेट की लोकप्रियता जिस तेजी से बढ़ी है, उसमें मंधाना का योगदान बेहद अहम रहा है. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, निरंतर प्रदर्शन और शानदार व्यक्तित्व के दम पर उन्होंने महिला क्रिकेट को घर-घर पहुंचाने का काम किया है. आज हालात यह हैं कि भारतीय महिला टीम के मैचों में स्टेडियम 'मंधाना-मंधाना' के नारों से गूंज उठते हैं.

पिता की पसंद ने बनाया बाएं हाथ का बल्लेबाज

18 जुलाई 1996 को मुंबई में जन्मीं स्मृति मंधाना का क्रिकेट से जुड़ाव बचपन से ही था. उनके पिता और भाई दोनों क्रिकेट खेलते थे. एक इंटरव्यू में मंधाना ने बताया था कि उनके पिता को बाएं हाथ के बल्लेबाज पसंद थे, इसलिए उन्होंने भी बाएं हाथ से बल्लेबाजी शुरू की। यही फैसला आगे चलकर उनकी पहचान बन गया.

9 साल की उम्र में दिखी प्रतिभा

महज 9 साल की उम्र में मंधाना को महाराष्ट्र की अंडर-15 टीम में जगह मिल गई थी, जबकि 11 साल की उम्र में वह अंडर-19 टीम का हिस्सा बन गईं. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद 5 अप्रैल 2013 को उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से भारतीय टीम में डेब्यू किया.

13 साल में बन गईं भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी स्टार

डेब्यू के बाद से मंधाना लगातार भारतीय महिला टीम की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रही हैं. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ी है और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

स्मृति मंधाना के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े

फॉर्मेटमैचरनशतकअर्धशतक
टेस्ट978825
वनडे12054111435
टी20I1714538135

तीनों फॉर्मेट को मिलाकर मंधाना 10 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बना चुकी हैं और भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे सफल बल्लेबाजों में गिनी जाती हैं।

31 साल की उम्र तक हासिल कीं ये बड़ी उपलब्धियां

  • तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर
  • दो बार ICC Women's Cricketer of the Year अवॉर्ड जीतने वाली दुनिया की दूसरी खिलाड़ी
  • भारत की ओर से वनडे में सबसे तेज शतक (50 गेंद) लगाने का रिकॉर्ड
  • एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर
  • एक कैलेंडर ईयर में वनडे में सबसे ज्यादा चार शतक लगाने का रिकॉर्ड
  • वनडे क्रिकेट में भारत की दूसरी सबसे सफल महिला बल्लेबाज

कप्तानी की भी मजबूत दावेदार

स्मृति सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, एक सफल कप्तान भी हैं. उनकी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने महिला प्रीमियर लीग में दो खिताब जीते. यही वजह है कि हरमनप्रीत कौर के बाद उन्हें भारतीय महिला टीम की पूर्णकालिक कप्तानी का सबसे मजबूत दावेदार माना जाता है.

अभी बाकी है लंबा सफर

31 साल की उम्र में मंधाना अपने करियर के सुनहरे दौर में हैं. फिटनेस, अनुभव और फॉर्म को देखते हुए उनके पास अभी कई साल का क्रिकेट बाकी है. अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तो आने वाले वर्षों में वह महिला क्रिकेट के कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें: 'क्रिकेट ने खोया अपना महानतम ऑलराउंडर', ICC और BCCI ने सर गैरी सोबर्स को दी श्रद्धांजलि


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola