7 खिलाड़ियों और 2 कोचों की छुट्टी के बाद PCB चेयरमैन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अगर क्लिक नहीं कर रहे तो चेंज करना जरूरी

Updated:
विज्ञापन

मोहसिन नकवी और पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में 7 खिलाड़ी और 2 कोच बदले गए हैं. इस फेरबदल पर PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और आलोचकों को जवाब दिया है.

विज्ञापन

PCB Chairman Mohsin Naqvi Fires Back At Critics: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन लगातार सवालों के घेरे में है. तीन मैचों की सीरीज में टीम 2-0 से पिछड़ चुकी है और अब बर्मिंघम में होने वाले आखिरी टेस्ट पर उसकी नजर है. हालांकि, इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम और सपोर्ट स्टाफ में 7 खिलाड़ियों की बदलाव कर दी है. वहीं दो कोच को भी हटा दिया है.

विज्ञापन

इन फैसलों के बाद PCB को पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अपने फैसलों का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि वह आलोचना से घबराने वाले नहीं हैं और उनके कार्यकाल का आकलन करने से पहले यह भी देखा जाना चाहिए कि उनके पद संभालने से पहले पाकिस्तान की क्रिकेट रैंकिंग क्या थी.

ये भी पढ़ें: Imam-ul-Haq Legal Advice: इमाम-उल-हक ने क्यों ली वकील की सलाह? चोट पर PCB करेगा जांच

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन

पाकिस्तान के लिए मौजूदा इंग्लैंड दौरा अब तक निराशाजनक रहा है. लीड्स में खेले गये पहले टेस्ट में मेजबान टीम ने पारी से जीत दर्ज की थी. इसके बाद लॉर्ड्स में भी पाकिस्तान को बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने दूसरा टेस्ट 194 रन से अपने नाम किया और इसी के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाना है. पाकिस्तान के सामने सीरीज बचाने का मौका नहीं है, लेकिन उसकी कोशिश आखिरी मुकाबला जीतकर क्लीन स्वीप से बचने की होगी.

आलोचना के बीच नकवी ने किया फैसलों का बचाव

टीम में अचानक हुए इतने बड़े बदलावों के बाद PCB की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि मोहसिन नकवी ने स्पष्ट किया कि बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे के दौरान जो जरूरी समझा, उसी के आधार पर फैसले लिये हैं.

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, नकवी ने आलोचना पर कहा कि वह पहले भी ऐसी टिप्पणियों से प्रभावित नहीं हुए और आगे भी नहीं होंगे. उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग उनके कार्यकाल को पाकिस्तान क्रिकेट के खराब दौर से जोड़ रहे हैं, उन्हें उनके आने से पहले की टीम रैंकिंग पर भी नजर डालनी चाहिए.

उन्होंने कहा, “मैं कभी आलोचना से नहीं डरा और न ही कभी डरूंगा. जो लोग कहते हैं कि मेरे आने के बाद से क्रिकेट बर्बाद हो गया है, वे जरा देखें कि पहले रैंकिंग क्या थी?”

ये भी पढ़ें: Pakistan Fielding Coach Vacancy: खराब फील्डिंग से परेशान PCB ने निकाली नई वैकेंसी, LinkedIn पर खोज रहा कोच; ये हैं शर्तें

सात खिलाड़ियों को टीम से किया बाहर

लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद PCB ने पाकिस्तान की टेस्ट टीम में बड़ा फेरबदल किया. मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जलाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को टीम से बाहर कर दिया गया.

इनकी जगह कई ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सीमित अनुभव है. PCB ने अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजउल्लाह जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है. इसके अलावा सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल को भी टीम में जगह मिली है.

सरफराज अहमद और उमर गुल भी हटे

PCB ने सिर्फ खिलाड़ियों में बदलाव नहीं किया, बल्कि कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा फेरबदल किया है. रेड बॉल कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सरफराज अहमद को पद से हटा दिया गया है. वहीं गेंदबाजी कोच उमर गुल की भूमिका भी समाप्त कर दी गयी है.

इनकी जगह वाइट-बॉल टीम के हेड कोच माइक हेसन और एशले नोफके को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इतने कम समय में टेस्ट टीम के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव ने PCB की रणनीति को लेकर बहस को और तेज कर दिया है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, ब्रायडन कार्स की नहीं हुई वापसी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola