Pakistan Fielding Coach Vacancy: खराब फील्डिंग से परेशान PCB ने निकाली नई वैकेंसी, LinkedIn पर खोज रहा कोच; ये हैं शर्तें
पाक फील्डिंग कोच वैंकेसी लिंक्डइन (एक्स)
Pakistan Fielding Coach Vacancy: पाकिस्तान क्रिकेट में फील्डिंग की कमी दूर करने के लिए PCB ने LinkedIn पर निकाली भर्ती. जानें क्या हैं जरूरी शर्तें और कब तक कर सकते हैं आवेदन.
Pakistan Fielding Coach Vacancy: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की खराब फील्डिंग एक बार फिर चर्चा में है. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस कमजोरी को दूर करने के लिए नए फील्डिंग कोच की तलाश शुरू कर दी है. दिलचस्प बात यह है कि PCB ने इसके लिए LinkedIn पर बाकायदा नौकरी का विज्ञापन पोस्ट किया है. क्रिकेट बोर्ड का यह अंदाज देखकर कई लोग हैरान भी हैं.
शेन मैकडरमॉट के जाने के बाद खाली पड़ा पद
ऑस्ट्रेलिया के शेन मैकडरमॉट पिछले महीने पाकिस्तान टीम के फील्डिंग कोच का पद छोड़ चुके हैं. उनके इस्तीफे की वजह सामने नहीं आई थी. PCB ने भी इस मामले में कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया. मैकडरमॉट के जाने के बाद अब बोर्ड नए फील्डिंग कोच की तलाश में जुट गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, मैकडरमॉट अब अफगानिस्तान टीम के साथ काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े- Abhishek Sharma girlfriend Laila Faisal: कौन है अभिषेक शर्मा की GF ? लैला फैसल के साथ फोटो वायरल
PCB को आखिर क्यों पड़ी नए फील्डिंग कोच की जरूरत?
पाकिस्तान टीम की फील्डिंग लंबे समय से उसकी कमजोर कड़ियों में गिनी जाती रही है. कई बड़े मुकाबलों में कैच छूटने और खराब फील्डिंग का टीम को नुकसान उठाना पड़ा है. टी20 वर्ल्ड कप 2021 का सेमीफाइनल आज भी इसका बड़ा उदाहरण माना जाता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में हसन अली ने मैथ्यू वेड का अहम कैच छोड़ दिया था. इसके बाद वेड ने शाहीन अफरीदी की गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाकर मैच ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाल दिया था.
सिर्फ कैच पकड़ना नहीं सिखाएगा नया कोच
पीसीबी को ऐसा फील्डिंग कोच चाहिए जो खिलाड़ियों को सिर्फ कैचिंग और ग्राउंड फील्डिंग की ट्रेनिंग न दे, बल्कि मैच की परिस्थितियों को समझकर काम कर सके. उम्मीदवार को खिलाड़ियों की कमियों को पहचानने, उन्हें बेहतर बनाने और आधुनिक फील्डिंग तकनीकों की जानकारी होना जरूरी है.
5 साल का अनुभव और Level-2 सर्टिफिकेट जरूरी
PCB ने इस पद के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी रखी हैं. उम्मीदवार के पास कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए. उसे किसी नेशनल टीम, फ्रेंचाइजी टीम या इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ काम करने का अनुभव भी होना चाहिए. इसके अलावा Level-2 क्रिकेट कोचिंग सर्टिफिकेट अनिवार्य है.
इसे भी पढ़े- Lamine Yamal Kerala: केरल में मिला लमिन यमाल का हमशक्ल, 15 साल के एलन जेम्स का वीडियो वायरल
9 सितंबर है आवेदन की आखिरी तारीख
PCB ने नए फील्डिंग कोच के पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 9 सितंबर 2026 तय की है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बोर्ड किसे पाकिस्तान टीम की फील्डिंग सुधारने की जिम्मेदारी देता है. पीसीबी की कोशिश होगी कि नया कोच खिलाड़ियों की फील्डिंग में सुधार के साथ-साथ टीम के प्रदर्शन में भी अहम योगदान दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए