नमन धीर के शतकीय पारी पर भारी पड़े प्रभसिमरन सिंह, 8 विकेट से अमृतसर सूरमास ने हासिल की जीत
प्रभसिमरन सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. जालंधर वॉरियर्स ने 264 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. प्रभसिमरन सिंह ने 125*(47) रनों की ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली.
Sher-E-Punjab T20 League 2026: पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के पांचवें मुकाबले में जालंधर वॉरियर्स ने रोमांचक अंदाज में अमृतसर सूरमास को 8 विकेट से हरा दिया. अमृतसर ने नमन धीर और अभिषेक शर्मा की तूफानी पारियों के दम पर 264 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन प्रभसिमरन सिंह की शानदार शतकीय पारी के सामने यह स्कोर भी छोटा पड़ गया.
नमन धीर ने ठोका शतक
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमृतसर सूरमास ने 20 ओवर में 264/5 रन बनाए. टीम के लिए नमन धीर ने महज 56 गेंदों में 117 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए. कप्तान अभिषेक शर्मा ने भी उनका भरपूर साथ दिया. उन्होंने 36 गेंदों पर 82 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. दोनों की तूफानी बल्लेबाजी से अमृतसर ने 250 का आंकड़ा पार किया. जश्नप्रीत सिंह ने भी 12 गेंदों पर 33 रन बनाकर स्कोर को और बड़ा किया.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी; वैभव सूर्यवंशी भी शामिल
जालंधर ने 16.5 ओवर में जीता मैच
265 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालंधर वॉरियर्स ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए. प्रभसिमरन सिंह ने कप्तानी पारी खेलते हुए सिर्फ 47 गेंदों पर नाबाद 125 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 14 चौके और 8 छक्के शामिल रहे.
प्रभसिमरन के साथ अनमोल मल्होत्रा ने भी शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 23 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं, हर्षसिंह टंडन ने 21 गेंदों पर 42 रन का योगदान दिया. इससे पहले विश्वनाथ सिंह ने 12 गेंदों में 31 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी थी.
19 गेंद पहले हासिल किया लक्ष्य
जालंधर वॉरियर्स ने 16.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया. जालंधर की टीम 19 गेंद शेष रहते यह विशाल स्कोर हासिल किया. प्रभसिमरन के नाबाद शतकीय पारी की वजह से यह लक्ष्य हासिल हो सका.
अमृतसर के गेंदबाज जालंधर के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे. जयपर्ताप सिंह जोहल और शुभम राणा को एक-एक विकेट मिला, जबकि अभिषेक शर्मा, आकाश पांडे, साहिल खान, मयंक मार्कंडे और नमन धीर विकेट हासिल नहीं कर सके.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान की चिंता पर जापान ने दिया जवाब, ‘चाहें तो खुद बुक कर सकते हैं होटल’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए