बेटी का नाम ‘India’, फिर PM मोदी का जिक्र… जोंटी रोड्स का VIDEO जीत रहा दिल
जोंटी रोड्स और नरेंद्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने अपनी बेटी 'India' के नामकरण के पीछे का अनोखा किस्सा सुनाया है. यह किस्सा सीधे तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' अभियान से जुड़ा है.
Jonty Rhodes Viral Video: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स का भारत से खास रिश्ता किसी से छिपा नहीं है. वह कई बार भारत के प्रति अपने लगाव का खुलकर जिक्र कर चुके हैं. लेकिन इस बार उन्होंने अपने परिवार से जुड़ा ऐसा किस्सा सुनाया, जिसने उनके भारतीय फैंस का ध्यान खींच लिया.
रोड्स की बेटी का नाम ‘India’ है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का जन्म 2015 में भारत में हुआ था. इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का भी जिक्र किया. जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: इंदौर में 1000 रुपये में देख सकेंगे भारत-वेस्टइंडीज का टी20 मैच, जानें कहां और कैसे खरीदे टिकट?
बेटी का नाम India रखने के पीछे की कहानी
View on Instagram
जोंटी रोड्स ने बताया कि उनकी बेटी इंडिया का जन्म 2015 में भारत में हुआ था. उन्होंने कहा, “मेरी बेटी का नाम इंडिया है. उसका जन्म 2015 में भारत में हुआ था.” इसके बाद रोड्स ने 2014 में शुरू हुए ‘Make in India’ अभियान का जिक्र करते हुए एक मजेदार संयोग बताया. उन्होंने साफ किया कि उनकी बात को किसी राजनीतिक बयान के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.
रोड्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब 2014 में मोदी ने ‘Make in India’ की बात शुरू की, उसके अगले ही साल उनके परिवार में ‘India’ का जन्म हो गया. उन्होंने कहा, “हम 2014 में मोदी जी के ‘Make in India’ बोलने के बाद से ही India बना रहे हैं.”
रोड्स का भारत से जुड़ाव
रोड्स के परिवार में उनकी बेटी India के अलावा बेटा नाथन भी है. India का जन्म 2015 में हुआ, जबकि नाथन का जन्म 2017 में हुआ. भारत से रोड्स का जुड़ाव हालांकि सिर्फ उनके बच्चों के नाम तक सीमित नहीं है. वह लंबे समय से भारत में आते-जाते रहे हैं और IPL में कोचिंग की भूमिका भी निभा चुके हैं. यही वजह है कि भारत के साथ उनका रिश्ता क्रिकेट से आगे भी नजर आता है.
ये भी पढ़ें: क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित-कोहली-जडेजा? आज BCCI की बैठक में होगा फैसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए