क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित-कोहली-जडेजा? आज BCCI की बैठक में होगा फैसला

Updated:
विज्ञापन

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा (फोटो- सोशल मीडिया)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कर रहा है. इस बैठक में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के वनडे भविष्य के साथ-साथ 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर भी चर्चा होगी.

विज्ञापन

Rohit Sharma-Virat Kohli ODI future: भारतीय क्रिकेट में आज 3 सितंबर का दिन बेहद अहम है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मुंबई स्थित मुख्यालय में गुरुवार को होने वाली समीक्षा बैठक में टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन से लेकर 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी है. इस बैठक में सबसे ज्यादा नजर रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर रहेगी. इसके अलावा विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के भविष्य को लेकर भी चर्चा होने की खबर है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा के भविष्य पर क्या होगा फैसला?

रोहित शर्मा को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार सवाल उठ रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि चयनकर्ता 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए उनसे आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, लॉर्ड्स में शानदार शतक लगाने के बाद रोहित ने इन अटकलों को फिलहाल शांत कर दिया था.

इससे पहले BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भी स्पष्ट किया था कि लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं होगा. उन्होंने कहा था कि रोहित भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और जब तक वह टीम की योजना का हिस्सा हैं, तब तक खेलते रहेंगे. हालांकि, इस बयान में 2027 वर्ल्ड कप में उनकी जगह की कोई गारंटी नहीं दी गई थी.

अब समीक्षा बैठक में चयन समिति और टीम मैनेजमेंट के सामने यही बड़ा सवाल होगा कि क्या रोहित 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा होंगे या टीम को युवा खिलाड़ियों के साथ आगे बढ़ाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: गंभीर-अगरकर से BCCI मांगेगा जवाब? गिल-अय्यर के सामने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर होगा मंथन

विराट कोहली और जडेजा पर भी होगी चर्चा

रोहित के अलावा विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के भविष्य पर भी चर्चा होने की संभावना है. दोनों खिलाड़ी फिलहाल केवल वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं और ऐसे में 2027 वर्ल्ड कप को लेकर उनकी उपलब्धता और टीम में भूमिका महत्वपूर्ण मुद्दा है. हालांकि, उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक रोहित की स्थिति इन दोनों की तुलना में अधिक चर्चा में है, जबकि कोहली और जडेजा पर फिलहाल उतना दबाव नहीं है.

हालिया प्रदर्शन और 2027 वर्ल्ड कप का रोडमैप भी एजेंडे में

बैठक में भारत के हालिया विदेशी दौरों के प्रदर्शन की भी समीक्षा की जाएगी. इसके साथ ही खिलाड़ियों की फिटनेस और इंजरी मैनेजमेंट पर भी चर्चा होगी. खास तौर पर अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम का रोडमैप तैयार करना BCCI की प्राथमिकताओं में शामिल है.

बैठक में BCCI सचिव देवजीत सैकिया, मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर समेत टीम मैनेजमेंट से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे. रिपोर्टों के अनुसार कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की मौजूदगी की भी संभावना है.

ये भी पढ़ें: Team India BCCI Meeting: Team India पर BCCI की बड़ी बैठक कल, फिटनेस और World Cup 2027 का बनेगा रोडमैप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola