विधि व्यवस्था संधारण को लेकर अधिकारियों की बैठक

Updated at :17 Oct 2015 7:39 PM
विज्ञापन
विधि व्यवस्था संधारण को लेकर अधिकारियों की बैठक

विधि व्यवस्था संधारण को लेकर अधिकारियों की बैठक फोटो4(बैठक में उपस्थित अधिकारी)जमुई . जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में दुर्गा पूजा और मुहर्रम के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान डीएम श्री किशोर ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष को […]

विज्ञापन

विधि व्यवस्था संधारण को लेकर अधिकारियों की बैठक फोटो4(बैठक में उपस्थित अधिकारी)जमुई . जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में दुर्गा पूजा और मुहर्रम के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान डीएम श्री किशोर ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष को दुर्गा पूजा तथा मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया और संवेदनशील स्थानों की पहचान करने को भी कहा. साथ ही यह भी निर्देश दिया की कोई भी पूजा पंडाल में बगैर लाइसेंस के प्रतिमा स्थापित नही किया जायेगा और सभी पूजा पंडाल पर लाइसेंस नं मोटे अक्षरों में अंकित करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी बीडीओ और थाना प्रभारी को प्रतिमा विसर्जन हेतु रुट का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया . भौतिक सत्यापन के क्रम में संवेदनशील स्थान का पता चलने पर उस पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया. पूजा पंडाल के पास आग से बचाव हेतु बालू ,पानी आदि की व्यवस्था करने तथा पूजा पंडाल के समीप महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.डीएम ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोताखोरों की व्यवस्था करने तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सीसी टीवी कैमरा व वीडियो ग्राफी की व्यवस्था भी करने का निर्देश दिया.मुहर्रम को लेकर भी सभी पहलाम स्थलो का भौतिक सत्यापन करने और अफवाह पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया.इस अवसर पर दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन