मुरवरिया में 19 को लगेगा सहयोग शिविर

Updated:
विज्ञापन
मुरवरिया में 19 को लगेगा सहयोग शिविर

बीडीओ ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. पिपरिया प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के मुरवरिया गांव में 19 मई को सहयोग शिविर लगना है. इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को पिपरिया प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई. बीडीओ रितु रंजन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में शिविर से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसमें लाभुकों तक सूचना पहुंचाने, आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था, विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों की प्रगति और शिविर के सुचारू संचालन की रूपरेखा शामिल रही.

ऑन-द-स्पॉट होगा समस्याओं का समाधान

बीडीओ रितु रंजन कुमार ने बताया कि सहयोग शिविर में आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जायेगा. इसके लिए आयोजन स्थल पर प्रतिदिन कैंप लगाकर ग्रामीणों से आवेदन लिये जा रहे हैं. शिविर में सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के निबटारे, नये आवेदनों के त्वरित निष्पादन और ऑन-द-स्पॉट सेवाएं उपलब्ध कराने की पूरी व्यवस्था रहेगी.

पदाधिकारियों को मिले निर्देश

बैठक में सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित लंबित मामलों की सूची तैयार कर शिविर के दिन उनका तत्काल निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके. इसके साथ ही, पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर शिविर में ग्रामीणों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन