टोला सेवक संघ के सदस्यों का बैठक

टोला सेवक संघ के सदस्यों का बैठक फोटो:-10(बैठक में भाग लेते टोला सेवक संघ के सदस्य)जमुईटोला सेवक संघ के सदस्यों की बैठक शनिवार को स्थानीय कचहरी चौक के समीप जिला अध्यक्ष दरोगी मांझी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से स्व.किशोर मुर्मू के मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को चार लाख रुपया सहायता शुल्क […]
टोला सेवक संघ के सदस्यों का बैठक फोटो:-10(बैठक में भाग लेते टोला सेवक संघ के सदस्य)जमुईटोला सेवक संघ के सदस्यों की बैठक शनिवार को स्थानीय कचहरी चौक के समीप जिला अध्यक्ष दरोगी मांझी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से स्व.किशोर मुर्मू के मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को चार लाख रुपया सहायता शुल्क देने तथा अनुकंपा के आधार पर उनके परिजनों को नौकरी देने की मांग जिला प्रशासन से की गयी. प्रदेश सहायक सचिव नीतेश्वर आजाद ने अपने संबोधन में कहा कि दुर्गा पूजा के अवसरों पर टोला सेवकों को अभी तक मानदेय नही मिला है ,जिसकी वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ प्रखंडों में वर्ष 2013 का मानदे बकाया है और अभी तक प्रशिक्षण का यात्रा भत्ता भी नहीं मिला है.अगर यही आलम रहा तो टोला सेवक भूखे मरने को विवश हो जायेगें. उन्होंने अधिकारियों से टोला सेवकों के मानदेय का भुगतान एक से दो दिनों के भीतर करने की मांग की. इस अवसर पर चन्द्रदेव मांझी, नरेश चौधरी, युगल मांझी, अमरनाथ रजक, अनुज कुमार, श्यामसुंदर चौधरी, सुरेश चौधरी, गौरव कुमार, शिवदानी रजक, गरीव मांझी, जवाहर मांझी समेत दर्जनों टोला सेवक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










