खेतों में पड़ी दरारें, किसान मायूस

कजरा : आश्विन माह में हथिया नक्षत्र में भी वर्षा नहीं होने से जहां क्षेत्र की 80 फीसदी धान की फसल सूखने की कगार पर है व खेतों में दरार आ चुकी है. कहीं धान की फसल में अधकचरी बालियां आयी हैं तो कहीं बाली आयी ही नहीं. पानी के अभाव में पौधे सूख रहे […]
कजरा : आश्विन माह में हथिया नक्षत्र में भी वर्षा नहीं होने से जहां क्षेत्र की 80 फीसदी धान की फसल सूखने की कगार पर है व खेतों में दरार आ चुकी है. कहीं धान की फसल में अधकचरी बालियां आयी हैं तो कहीं बाली आयी ही नहीं. पानी के अभाव में पौधे सूख रहे हैं. अब किसानों को खेतों में नमी की चिंता सता रही है.
किसानों के मुताबिक धान की फसल पहले ही बारिश की भेंट चढ़ रही है. ऐसे में वर्षा नहीं होने से नमी के अभाव में रबी फसल तेलहन, दलहन की उपज पर भी संकट गहराता जा रहा है. पोखरामा के किसान शैलेन्द्र सिंह, प्रफुल्ल कुमार सिंह, कोनीपार के किसान दशरथ प्रसाद मेहता, रामचंद्र मंडल, बाकरचक के किसान सचिदानंद सिंह, उरैन के किसान अनिल कुमार यादव,
श्री घना के बिंदेश्वरी प्रसाद गुप्ता आदि ने बताया कि इस साल औसत से काफी कम बारिश हुई जिससे किसान भुखमरी की कगार पर हैं. किसानों के मुताबिक सिंचाई सुविधा के अभाव में यहां के किसान पूरी तरह मानसून पर निर्भर करते हैं. एक भी सरकारी ट्यूबेल चालू नहीं हैं. अगर मोरवे डेम का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य हो पाता तो क्षेत्र के किसानों को सूखे की मार नहीं झेलनी पड़ती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










