खुलेआम हो रही अवैध लकड़ी की कटाई

Updated at :15 Oct 2015 6:42 PM
विज्ञापन
खुलेआम हो रही अवैध लकड़ी की कटाई

लक्ष्मीपुर : थाना अंतर्गत कोहबरवा जंगल में इन दिनों धड़ल्ले से वृक्षों की कटाई की जा रही है, जबकि वन विभाग व स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं मिल रही है. बताते चलें कि लकड़ी माफिया दिन के उजाले में ही वहां रहे हरा महुआ पेड़ सहित अन्य पेड़ों की कटाई कर उसे वाहन […]

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर : थाना अंतर्गत कोहबरवा जंगल में इन दिनों धड़ल्ले से वृक्षों की कटाई की जा रही है, जबकि वन विभाग व स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं मिल रही है. बताते चलें कि लकड़ी माफिया दिन के उजाले में ही वहां रहे हरा महुआ पेड़ सहित अन्य पेड़ों की कटाई कर उसे वाहन पर लाद कर अपने गंतब्य स्थान की और ले जाते हैं.

इसके बाबजूद भी किसी पदाधिकारी का ध्यान उस पर नहीं पड़ता है. जिससे क्षेत्र के लोग हतप्रभ हो रहे हैंं. ग्रामीण बताते हैं कि करीब एक सप्ताह पहले इसी सब बीट के आनंदपुर गांव से सटे लत्तेहरा गांव के पास तीन चार महुआ पेड़को काट छटाई कर रहा था. तभी हमलोगों ने इस की सूचना वनपाल सुबोध झा को दिया.

हम ग्रामीण के द्वारा जानकारी के उपरांत जब वनपाल वहां तभी लकड़ी काट रहे मजदूर वहां से भाग निकला.वनपाल उक्त स्थल से कटा हुआ पेड़ के अलावे चार टांगा,एक आरा तथा एक सावल को जप्त किया. इसके बाबजूद भी आजतक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया गया है.इस बाबत पूछे जाने पर वनपाल सुबोध झा बताते हैं कि मामले की छानबीन की जा रही है.वहीं सूत्रों की मानें तो लकड़ी माफिया सेंटिग-गेटिंग के उपरांत ही दिन-दहाड़े अपने कारनामों के अंजाम देते रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन