प्रत्याशियों व समर्थकों की नजर मतगणना पर

जमुई : विगत 12 अक्तूबर को जिले में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के पश्चात अब प्रत्याशी व समर्थकों की नजर 8 नवंबर को होने वाली मतगणना पर लगी हुई है. कुछ प्रत्याशी तो अपने चुनाव परिणाम को लेकर काफी आशान्वित है. चुनाव चौपाल में प्रत्याशियों के हार जीत के चर्चा के अलावे किस गठबंधन की […]
जमुई : विगत 12 अक्तूबर को जिले में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के पश्चात अब प्रत्याशी व समर्थकों की नजर 8 नवंबर को होने वाली मतगणना पर लगी हुई है.
कुछ प्रत्याशी तो अपने चुनाव परिणाम को लेकर काफी आशान्वित है. चुनाव चौपाल में प्रत्याशियों के हार जीत के चर्चा के अलावे किस गठबंधन की होगी सरकार. यह भी जोर पकड़ने लगा है.
हर कोई यह जानने को उत्सुक हैं कि किस सीट पर किस गठबंधन का पलड़ा भारी है. कौन कौन प्रत्याशी की जितने की संभावना है. इसको लेकर भी प्रत्याशी के समर्थक और आम लोग चर्चा कर रहे है.
अलग-अलग जगहों का मतदान का रूझान जानने के लिए लोग अपने-अपने समर्थकों से मोबाइल फोन या अन्य साधनों से भी जानकारी लेते देखे जा रहे है. कहां के प्रत्याशी का पलड़ा भारी है.
इसकी जानकारी भी प्रत्याशी और उनके समर्थक ले रहे है. सब ओर बस चुनाव की ही चर्चा है. समर्थक भी अपने-अपने प्रत्याशी के हार जीत को लेकर काफी परेशान दिख रहे है.अब सबका एक ही कहना है कि मतगणना के बाद ही सब कुछ पता चल पायेगा.
इधर चुनाव के संपन्न होते ही प्रशासनिक महकमें में भी सुस्ती छायी हुई है.पिछले एक माह से शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में दिखी सुरक्षा बलों की सक्रियता आज नग्णय दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










