सूर्यगढ़ा बाजार में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत

Updated:
विज्ञापन

पति को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ा. स्थानीय बाजार में एसबीआइ शाखा के समीप एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मृतका की पहचान सूर्यगढ़ा बाजार निवासी सुरेंद्र उर्फ सुरेन लुहारुका की पुत्रवधू व रिशु कुमार की पत्नी अमीषा कुमारी उर्फ अंशु के रूप हुई है. घटना के बाद स्थानीय पुलिस के साथ एफएसएल की टीम ने भी मामले की जांच की. उसके पति को हिरासत में लेकर सूर्यगढ़ा थाना में पुलिस पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भिजवा दिया गया है. परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि बुधवार पूर्वाह्न करीब नौ बजे अंशु ने घर के कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. पति ने पुलिस के आने के पहले ही शव को फंदे उतार लिया था. इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि पति समेत ससुराल पक्ष ने अंशु की हत्या कर दी है. पति का अक्सर पत्नी के साथ विवाद होता था.

गले में पीछे तक है निशान

अनुसंधान में पता चला कि मृतका अंशु के गले में पीछे तक निशान है. अक्सर फंदे से लटकने की स्थिति में गले के आगे के भाग में ही निशान होता है. पीछे के निशान को देख हत्या की आशंका जतायी जा रही है. सूचना के बाद मृतका के भाई सोनू कुमार ने पुलिस को जानकारी साझा किया गया. सोनू के मुताबिक उनके अभिभावक के आने के बाद ही आवेदन की प्रक्रिया की जायेगी.

आठ वर्ष पूर्व हुआ था अंतरजातीय विवाह

जानकारी के मुताबिक मृतका अंशु का मायके खगड़िया जिला के चौथा थाना अंतर्गत करुआ मोड़ में है. उसके बचपन में ही पिता राजेंद्र रजक एवं मां का निधन हो गया था. नाना-नानी ने ही उसका पालन पोषण किया था. रिशु कुमार से उसका अंतरजातीय विवाह आठ वर्ष पूर्व लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में हुआ था. अभी अंशु की छह वर्ष की एक बेटी है.

रोहित कुमार सिंह थानाध्यक्ष सूर्यगढा

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन