ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Updated at :13 Oct 2015 7:41 PM
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत कजरा. किऊल-जमालपुर रेलखंड के उरैन रेलवे स्टेशन से महज 50 मीटर पश्चिम डाउन रेलवे ट्रैक पर 122406 डाउन आनंद विहार भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मंगलवार की सुबह एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 65 वर्षीय कैलाश महतो […]

विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत कजरा. किऊल-जमालपुर रेलखंड के उरैन रेलवे स्टेशन से महज 50 मीटर पश्चिम डाउन रेलवे ट्रैक पर 122406 डाउन आनंद विहार भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मंगलवार की सुबह एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 65 वर्षीय कैलाश महतो उरैन गांव का रहने वाला था. वह सुबह अपनी पत्नी के साथ ट्रेन पकड़ने उक्त रेलवे स्टेशन गया था. तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने तत्काल उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गये. घटना के संबंध में पूछने पर उरैन रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक शिव जी पासवान ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताते हुए बताया कि उक्त ट्रेन 9.38 बजे उरैन रेलवे स्टेशन पहुंची तथा 9.39 में खुल गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन