वज्रपात से तहदिया गांव में 55 वर्षीय महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2024 6:18 PM
थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगासराय पंचायत के तहदिया वार्ड संख्या 10 में सोमवार को वज्रपात होने से एक महिला की मौत हो गयी.
बड़हिया. थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगासराय पंचायत के तहदिया वार्ड संख्या 10 में सोमवार को वज्रपात होने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान तहदिया के योगेंद्र महतो की 55 वर्षीय पत्नी गीता देवी के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार सोमवार को आंधी एवं तेज बारिश के दौरान योगेंद्र महतो के घर के आगे लगे पेड़ की टहनी टूटकर गिर गयी. जिसे लाने के लिये गीता देवी घर से निकली. उसी दौरान बगल में ठनका गिरा. जिसकी चपेट में आकर गीता देवी बुरी तरह झुलस गयी. घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बड़हिया लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सक डॉ अनिल कुमार ठाकुर ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित करने के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. घटना की सूचना पर बड़हिया थाना के एसआइ विद्यानंद कुमार ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिये लखीसराय भेज दिया. मृतका के पति योगेंद्र महतो एवं एक मात्र पुत्र मुकेश कुमार दिव्यांग है. गीता देवी ही अपने घर की कमाऊ सदस्य थी. गीता देवी की मौत से परिजन के समक्ष काफी परेशानी उत्पन्न हो गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










