स्वच्छता व पोषण पर कार्यशाला
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2015 2:18 AM
पूर्णिया : जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण विषय पर कार्यशाला का आयोजन जिला समाहरणालय में डीएफआइडी-बीटीएएसटी के सहयोग से किया गया. इस कार्यशाला का उद्घाटन पूर्णिया के जिलाधिकारी बाला मुरूगन डी एवं अध्यक्षता सिविल सर्जन डा एमएम वसीम ने किया. कार्यशाला में जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के प्रभारी […]
पूर्णिया : जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण विषय पर कार्यशाला का आयोजन जिला समाहरणालय में डीएफआइडी-बीटीएएसटी के सहयोग से किया गया.
इस कार्यशाला का उद्घाटन पूर्णिया के जिलाधिकारी बाला मुरूगन डी एवं अध्यक्षता सिविल सर्जन डा एमएम वसीम ने किया. कार्यशाला में जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के प्रभारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, सभी बाल परियोजना कार्यक्रम पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षक एवं पीएचइडी के प्रखंड समन्वयक आदि उपस्थित थे.
सेमिनार में विशेषज्ञ अशोक कुमार, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन विशेषज्ञ, परमानंद यादव कार्यपालक अभियंता, पीएचइडी, क्षेत्रीय प्रबंधक सौरभ तिवारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी पूर्णिया ने वीएचएसएनडी की महत्ता एवं उपयोगिता पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया. कार्यक्रम का संचालन अमृत लाहिड़ी, स्वास्थ्य समन्वयक, बीटीएएसटी ने किया.
इस कार्यशाला में फैज अशरफी, क्षेत्रीय अनुश्रवण एवं मुख्य समन्वयक अशोक सिंह, जिला समन्वयक, पीएचइडी मुकेश कुमार, प्रबंधक जीविका सौरभ जोरवाल, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी एवं जिला के पंचायती राज, आइसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से भाग लिया. कार्यशाला में जिला पदाधिकारी ने भीएचएसएनडी एवं नियमित टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने हेतु सभी संबंधित विभागों के मध्य बेहतर तालमेल पर बल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










