नीतीश ने रेल पुर चालू होने में डाली बाधा : मनोज
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2015 2:15 AM
विज्ञापन
लखीसराय : एक तरफ राजग कानून व्यवस्था एवं विकास को लेकर खड़ी है, वहीं दूसरी ओर जंगल राज-2 के एक्टर नीतीश और निर्माता निर्देशक लालू खड़े हैं. आपको इनमें से चुनना है. उक्त बातें सोमवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज कुमार सिन्हा ने जिले के बड़हिया में सिनेमा हॉल के मैदान में एक चुनावी […]
विज्ञापन
लखीसराय : एक तरफ राजग कानून व्यवस्था एवं विकास को लेकर खड़ी है, वहीं दूसरी ओर जंगल राज-2 के एक्टर नीतीश और निर्माता निर्देशक लालू खड़े हैं.
आपको इनमें से चुनना है. उक्त बातें सोमवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज कुमार सिन्हा ने जिले के बड़हिया में सिनेमा हॉल के मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही. सभा की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने की.
श्री सिन्हा ने कहा कि नीतीश महत्वाकांक्षी व्यक्ति हैं. पीएम पद पाने के लिए बिहार की जनता एवं भाजपा के साथ धोखा किया है. फिर मुख्यमंत्री की कुरसी हासिल करने के लिए लालू एवं सोनिया गांधी से हाथ मिला लिया. जंगल राज दस्तक देने लगा है. जंगल राज-1 को आप लोगों ने संघर्ष कर बिहार से हटाया था.
फिर जंगल राज-2 लालू व नीतीश मिल कर लाना चाहते थे. इस बार इन्हें हिंद महासागर पहुंचा दें. मोदी जी ने बिहार के अनेक योजनाओं में 125 लाख करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिया. जिससे बिहार का विकास हो सके. प्रधान मंत्री ने एक वर्ष में दीघा एवं मुंगेर रेल सड़क पुल में 600-600 करोड़ रुपये निर्माण के लिए दिया.
बिहार सरकार ने परिचालन में अड़चन डाल दिया. चुनाव से पूर्व रेल पुल चालू हो जाता, तो मोदी जी का नाम हो जाता. इसे नीतीश ने पूरा नहीं होने दिया. चुनाव समाप्त होते ही एक माह के अंदर मुंगेर एवं दो माह में दीघा पुल का परिचालन होकर बिहार को समर्पित कर दिया जायेगा. सिन्हा ने कहा कि बड़हिया टाल बिहार में दलहन के लिए प्रसिद्ध हैं.
जहां दूध की नदियां बहती थीं. राजनीतिक संवेदनहीनता के चलते दोनों की स्थिति बदतर हो गयी है. नीतीश एवं लालू सरकार में भी आर्थिक बोझ हैं और बाहर भी.
इन दोनों को विकास से कोई मतलब नहीं रहा है. आप लोग बिहार में एनडीए की सरकार स्थापित करें. ताकि टाल व अन्य की समस्या दूर हो सके. 16 माह की मोदी सरकार ने भारत की आर्थिक सुधार के साथ ही देश विदेश में भारत का सम्मान बढ़ाया है. इन दिनों में देश में एक भी भ्रष्टाचार का केस उजागर नहीं हुआ है. इसके बाद श्री सिन्हा गंगा सराय, खुटहा, डुमरी ,जैतपुर सहित कई गांव में नुक्कड़ सभा कर लोगों से जन संपर्क किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










