राजग सरकार बनी तो हर जिला बार काउंसिल को एक-एक करोड़ : रविशंकर प्रसाद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2015 5:56 AM

विज्ञापन

लखीसराय. यदि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन की सरकार बनी तो सूबे की प्रत्येक जिला बार काउंसिल के विकास के लिए एक-एक करोड़ रुपये की राशि दी जायेगी. उक्त बातें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कही. सोमवार को सिविल कोर्ट परिसर में विधायक विजय कुमार सिन्हा के विधायक कोष से नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का केंद्रीय सूचना एवं […]

विज्ञापन
लखीसराय. यदि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन की सरकार बनी तो सूबे की प्रत्येक जिला बार काउंसिल के विकास के लिए एक-एक करोड़ रुपये की राशि दी जायेगी. उक्त बातें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कही.
सोमवार को सिविल कोर्ट परिसर में विधायक विजय कुमार सिन्हा के विधायक कोष से नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद, विधायक विजय कुमार सिन्हा एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामश्रेष्ठ राय ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि सांसद, मंत्री आदि का पद तो आता ही है जाने के लिए, लेकिन उनकी पहचान एक अधिवक्ता के रूप में तथा संगठन के एक कार्यकर्ता के रूप में है, जो स्थायी है. आज भी उनके घर के आगे सिर्फ वरीय अधिवक्ता का ही बोर्ड लगा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन