गोलीबारी में वृद्धा की मौत, एक घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2015 7:55 AM
विज्ञापन
लखीसराय : गुरुवार की देर शाम टाउन थाना क्षेत्र के औरेया गांव में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गोली लगने से घायल हो गया. मृत महिला जमुई जिले के ढंड गांव निवासी स्व प्रीतम महतो की 60 वर्षीय पत्नी […]
विज्ञापन
लखीसराय : गुरुवार की देर शाम टाउन थाना क्षेत्र के औरेया गांव में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गोली लगने से घायल हो गया. मृत महिला जमुई जिले के ढंड गांव निवासी स्व प्रीतम महतो की 60 वर्षीय पत्नी सरबुजवा देवी बतायी गयी, जो अपने छोटे बहनोई आनंदी महतो के यहां विगत 15 पूर्व से आयी हुई थी.
वहीं गोलीबारी में घायल युवक आनंदी महतो के भाई मदन महतो का 28 वर्षीय पुत्र गोरेलाल महतो है. उसके बायें पैर की जांघ में गोली लगी है. गुरुवार की शाम घटना के वक्त सरबुजवा देवी एवं गोरेलाल यादव आनंदी महतो के दालान पर बैठे हुए थे. परिजनों का आरोप है कि ललन मंडल सहित उनके परिवार के छह सदस्य दालान पर पहुंचे व गोलीबारी की. इसमें वृद्धा की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली. वहीं एसडीपीओ पंकज कुमार सदर अस्पताल पहुंच मामले की पूरी जानकारी ली व परिजनों से पूछताछ की.
घटना के संबंध में आनंदी महतो के पुत्र उचित महतो ने बताया कि गुरुवार की देर शाम जब वे शौच कर अपने दालान पर लौट रहे थे. उसी वक्त गोलियों की आवाज आने लगी. गोली की आवाज सुन व झाड़ियों में छुप गये. उसी वक्त उसका चचेरा भाई गोरेलाल के द्वारा बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी.
गोली की आवाज शांत होने तथा आरोपियों के भाग जाने के बाद जब वे दालान पर गये तो उनकी मौसी सरबुजवा देवी खून से लथपथ थीं, वहीं गोरेलाल के पैर से भी खून बह रहा था. उसने बताया कि घटना के बाद परिवार के अन्य लोगों के सहयोग से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया. जहां उनकी मौसी को मृत घोषित कर दिया गया. उचित महतो ने बताया कि उनके दालान पर गोलीबारी कर उनकी मौसी की हत्या तथा भाई को घायल करने वालों में ललन मंडल व उसकी पत्नी सहित राजाराम मंडल, जददु मंडल, सुनील मंडल एवं स्व. गोपाल मंडल की पत्नी शामिल थीं. उसने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने पांच से छह राउंड गोलीबारी की.
इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच विगत 10 वर्ष से विवाद चल रहा है. दोनों तरफ से चल रहे विवाद को लेकर अब तक पांच केस हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि मृतका को पांच गोली मारी गयी है. वहीं घायल गोरेलाल को पैर में एक गोली लगी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडि़त परिवार की ओर छह लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गयी है. जल्द ही मामले में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










