अगले विस चुनाव में लेंगे बदला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2015 3:36 AM

विज्ञापन

लखीसराय : बुधवार को शहर स्थित नगर भवन में जदयू, राजद व कांग्रेस (महागंठबंधन) कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रह्वाद यादव ने की. मंच का संचालन जदयू जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि रामानंद मंडल ने किया. मौके पर महागंठबंधन द्वारा आहूत 30 अगस्त को पटना में स्वाभिमान रैली की […]

विज्ञापन

लखीसराय : बुधवार को शहर स्थित नगर भवन में जदयू, राजद व कांग्रेस (महागंठबंधन) कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रह्वाद यादव ने की. मंच का संचालन जदयू जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि रामानंद मंडल ने किया.

मौके पर महागंठबंधन द्वारा आहूत 30 अगस्त को पटना में स्वाभिमान रैली की तैयारी एवं रैली में अधिक से अधिक लोगों से चलने की अपील की गयी. राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रह्वाद यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा छल कपट की नीति एवं बिहार के मुखिया के साथ ही आम अवाम की डीएनए में खराबी जैसे भद्दी गाली और अपमान का बदला यहां की जनता अगले विधानसभा चुनाव में लेगी.

भाजपा के उक्त बद्जुबानी के खिलाफ ही उक्त तिथि को पटना के गांधी मैदान में स्वाभिमान महारैली का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि मोदी जी के दस रैली के बराबर एक ही स्वाभिमान रैली काफी है. इसके डर से मोदी ने अपनी भागलपुर की रैली को एक दिन आगे विस्तारित कर दिया है.

वहीं जदयू के जिलाध्यक्ष नीलम देवी ने कहा कि पीएम श्री मोदी के द्वारा नीतीश को ही नहीं पूरे बिहार की जनता को गाली दी गयी. उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देकर विशेष पैकेज देना सिर्फ चुनावी घोषणा और जनता को लॉलीपॉप दिये जाने के बराबर है. विशेष पैकेज से बिहार का समुचित विकास नहीं हो सकता. श्री मति नीलम ने कहा कि रैला में जिला से 30 हजार लोग शामिल होंगे.

जदयू के वरिष्ठ नेता रविशंकर सिंह अशोक ने क हा कि पीएम मोदी के द्वारा डीएनए में खराबी की बात कह बिहारी जनता का अपमान किया गया है. जिसका बदला बिहारी जनता विधानसभा चुनाव में लेगी और भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी. इसके बाद मोदी को अपनी हैसियत का पता चलेगा.
उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री एक विधानसभा चुनाव में इतनी रैली कर रहा है जिसको देख कर लगता है कि वे पीएम का पद छोड़ कर मुख्यमंत्री का पद चाहने लगे हैं. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि बिहार भारत का स्वाभिमानी राज्य है. आजादी की लड़ाई में भी बिहार के रणबांकुरे ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्राणों की आहूति दी.
वहीं राजद के जिला प्रवक्ता भगवान प्रसाद यादव ने कहा कि स्वाभिमान रैली बिहार का अब तक का पहली रैली होगी जिसमें लाखों की संख्या में लोग हिस्सा लेंगे. सूर्यगढ़ा प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष संजय महतो ने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में हिस्सा लेने की अपील की.
मौके पर जदयू नेता लाला बाबू, कैलाश पति महतो, अमरेश कुमार अनीश, रामाशंकर शर्मा उर्फ नुनु बाबू, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन