पेंशन के लिए लगा रही हैं कार्यालयों का चक्कर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2015 3:29 AM

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा:प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के शाहनगर हल्दी निवासी 60 वर्षीय इंचा देवी के पति ढोढी रजक की मौत 20 वर्ष पूर्व हुई. उक्त गरीब विधवा को इतने वर्ष बाद भी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिला. विधवा इंचा देवी ने बताया कि कई बार मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से मिल कर पेंशन योजना का […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा:प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के शाहनगर हल्दी निवासी 60 वर्षीय इंचा देवी के पति ढोढी रजक की मौत 20 वर्ष पूर्व हुई. उक्त गरीब विधवा को इतने वर्ष बाद भी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिला.

विधवा इंचा देवी ने बताया कि कई बार मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से मिल कर पेंशन योजना का लाभ दिये जाने के लिए गुहार लगायी. प्रखंड कार्यालय में भी आवेदन दिये लेकिन आज तक पेंशन स्वीकृत नहीं हुआ. इस बीच कई पदाधिकारी भी बदले गये.

विधवा ने जिप उपाध्यक्ष रिंकु देवी से पेंशन योजना का लाभ दिये जाने के लिए गुहार लगायी है. जिप उपाध्यक्ष ने बताया कि पेंशन योजना के क्रियान्वयन में बिचौलिया के हावी होने से सही जरूतमंद लाभ से वंचित रह जाते हैं.

उन्होंने बताया कि जिप क्षेत्र संख्या 04 के सैकड़ों जरूरतमंदों को पेंशन योजना का लाभ दिये जाने के लिए उन्होंने प्रखंड कार्यालय में आवेदन पर विचार नहीं किया गया. लाभुक प्रखंड कार्यालय एवं जनप्रतिनिधि के यहां चक्कर लगा कर परेशान हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिले इसके लिए पदाधिकारियों से मिल कर पहल की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन