पुलिस ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष को किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2015 8:07 AM
विज्ञापन
सिकंदरा : फसल बीमा की राशि के अवैध तरीके से निकासी के आरोप में प्रखंड के भूल्लो पैक्स के पूर्व अध्यक्ष आनंद मोहन उर्फ मुन्ना महतो को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार पूर्व पैक्स अध्यक्ष आनंद मोहन पर वर्ष 2013-14 में खरीफ फसल के बीमा की राशि की कोऑपरेटिव बैंक से […]
विज्ञापन
सिकंदरा : फसल बीमा की राशि के अवैध तरीके से निकासी के आरोप में प्रखंड के भूल्लो पैक्स के पूर्व अध्यक्ष आनंद मोहन उर्फ मुन्ना महतो को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार पूर्व पैक्स अध्यक्ष आनंद मोहन पर वर्ष 2013-14 में खरीफ फसल के बीमा की राशि की कोऑपरेटिव बैंक से अवैध तरीके से निकालने का आरोप है.
इस मामले में भूल्लो के किसान काशी महतो ने न्यायालय में परिवाद दायर कर भूल्लो पैक्स के 176 किसानों के फसल बीमा का लगभग 31 लाख रुपया पैक्स प्रबंधक युगल राम के साथ मिल कर फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से कोऑपरेटिव बैंक से निकालने का आरोप लगाया था. जिसके बाद सिकंदरा पुलिस ने शुक्रवार की रात पूर्व पैक्स अध्यक्ष आनंद मोहन को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










