अब किऊल तक चलेगी मालदा-जमालपुर इंटरसिटी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2015 7:05 PM

विज्ञापन

लखीसराय. मालदा से जमालपुर भाया भागलपुर चलने वाली 13409 अप/ 13410 डाउन मालदा-जमालपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तारीकरण किऊल तक किया गया है. इस आशय की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय उपभोक्ता सलाहकार समिति पूर्व रेलवे के सदस्य आशुतोष कुमार ने बताया कि पूर्व रेलवे कोलकाता के महाप्रबंधक आरके गुप्ता द्वारा इस बाबत आदेश पत्र निर्गत […]

विज्ञापन

लखीसराय. मालदा से जमालपुर भाया भागलपुर चलने वाली 13409 अप/ 13410 डाउन मालदा-जमालपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तारीकरण किऊल तक किया गया है. इस आशय की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय उपभोक्ता सलाहकार समिति पूर्व रेलवे के सदस्य आशुतोष कुमार ने बताया कि पूर्व रेलवे कोलकाता के महाप्रबंधक आरके गुप्ता द्वारा इस बाबत आदेश पत्र निर्गत किया गया है. 17 जुलाई से यह गाड़ी किऊल तक चलेगी. किऊल में यह गाड़ी दोपहर 12:55 बजे आयेगी और यहां से अपराह्न 1:15 बजे मालदा के लिए प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन के संचालन होने के बाद 53423 अप एवं 53424 डाउन जमालपुर-किऊल पैसेंजर की सेवा बंद कर दी जायेगी. मालदा इंटरसिटी का परिचालन किऊल तक बढ़ाये जाने से इस क्षेत्र के लोगों को मालदा, भागलपुर आदि जाने में सहूलियत होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन