जांच के दौरान 51 हजार रुपये बरामद

वाहन चालक ने बताया कि वह बरौनी सेब लाने जा रहा था, जिनके रुपये हैं व सेब व्यवसायी हैं
लखीसराय. लोकसभा चुनाव को लेकर लखीसराय पुलिस अलर्ट पर है, खासकर सीमावर्ती इलाकों में बने चेक पोस्ट पर काफी चौकसी बरती जा रही है. बड़हिया थाना क्षेत्र स्थित लखीसराय जिले के सीमांत बाहा पुल के पास एनएच 80 पर बने चेकपोस्ट पर मजिस्ट्रेट राकेश रौशन, एसआई कुमारी अजंली सहित पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था. वाहन चेकिंग के क्रम पुलिस ने एक पिकअप जेएच 15 ए 5497 वाहन से 51 हजार कैश बरामद किया है. वाहन के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गयी. चालक इंद्रदेव कुमार ने बताया कि वह झाझा से पैसे लेकर बरौनी सेब लाने जा रहा था. पैसा उसके मालिक का है. मालिक सेब का व्यवसायी है. बड़हिया पुलिस ने इसकी सूचना जिला निर्वाचन कोषांग को दे दी. बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस जगह-जगह चेक पोस्ट बनाकर जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










