जदयू कार्यकर्ताओं ने दी हर घर में दस्तक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2015 9:09 AM
लखीसराय/सूर्यगढ़ा/मेदनीचौकी/रामगढ़ चौक. जदयू टीम ने हर-घर दस्तक अभियान के तहत तीसरे दिन शनिवार को विभिन्न गांव-मुहल्ले में जाकर लोगों को सरकार के विकास कार्यो से रूबरू कराया. सूर्यगढ़ा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह जदयू नेता संजय महतो नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गरीबनगर, इमामनगर, दिघड़ी गांव में घर-घर जाकर लोगों को नीतीश सरकार के […]
श्री महतो ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू गंठबंधन को आगामी विधानसभा चुनाव में भारी सफलता मिलेगी. उन्होंने बताया कि जदयू द्वारा चलाया गया प्रचार अभियान पूरी तरह सफल है. परचा पर चर्चा कार्यक्रम में लोगों को काफी सहयोग मिला. इसमें पार्टी का मुख्य उद्देश्य लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिल कर नीतीश सरकार के विकासात्मक कार्यो की चर्चा करना है. कार्यक्रम में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मो कमरुद्दीन अंसारी, पूर्व अध्यक्ष रामानंद महतो, सलेमपुर पूर्वी पंचायत के अध्यक्ष रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे.
वहीं मेदनीचौकी प्रतिनिधि के अनुसार सूर्यगढ़ा प्रखंड के ताजपुर पंचायत अंतर्गत रसूलपुर गांव में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार वर्मा व युवा जदयू के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार कुशवाहा के संयुक्त नेतृत्व में हर घर दस्तक अभियान चलाया गया. यहां उपाध्यक्ष प्रेम कुमार सिन्हा, युवा जदयू के सूर्यगढ़ा प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ गौतम कुमार, शैलेंद्र कुमार, राधेरमण महतो, बालेश्वर साव, लाल बहादुर मंडल, भिखारी महतो, दयानंद मंडल आदि कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए. प्रदेश महासचिव श्री वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को जो सफलता मिली है इसकी जानकारी लोगों को दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










