रामपुर में जदयू चौपाल, की परचा पर चर्चा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2015 8:06 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या संख्या 17चित्र परिचय- परचा पर चर्चा के दौरान संजय महतो, रविशंकर सिंह अशोक व अन्य. मेदनीचौकी. प्रखंड के रामपुर गांव में प्रखंड जदयू महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष निशा देवी के आवास पर सोमवार को आयोजित चौपाल में परचा पर चर्चा हुई. इसमें नीतीश कुमार के साढ़े नौ सालों में हुए विकास की जानकारी दी. […]

विज्ञापन

फोटो संख्या संख्या 17चित्र परिचय- परचा पर चर्चा के दौरान संजय महतो, रविशंकर सिंह अशोक व अन्य. मेदनीचौकी. प्रखंड के रामपुर गांव में प्रखंड जदयू महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष निशा देवी के आवास पर सोमवार को आयोजित चौपाल में परचा पर चर्चा हुई. इसमें नीतीश कुमार के साढ़े नौ सालों में हुए विकास की जानकारी दी. परचा पर चर्चा कार्यक्रम में जदयू नेता सह प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष संजय महतो, चेंबर अध्यक्ष रविशंकर सिंह अशोक, राज्य परिषद सदस्य कैलाशपति महतो, प्रखंड जदयू अध्यक्ष मो कमरुद्वीन अंसारी, पूर्व प्रमुख प्रवीण कुमार, पूर्व प्रमुख रंजीत कुमार, प्रखंड अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामटहल तांती, सुरेंद्र महतो, अनिल सिंह, अरविंद सिंह, अमरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया विजय शंकर सिंह, जिला सचिव शत्रुध्न सिंह, प्रखंड व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय आनंद, जिला महासचिव अशोक मंडल, मुकुल कुमार, सुरेंद्र कुमार सिंह, पंचायत अध्यक्ष राजबल्लभ सिंह ने भाग लिया. वक्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले साढ़े नौ सालों में न्याय के साथ विकास किया. सामाजिक सद्भावना लाये और समाज में अमन चैन कायम किया. बिजली की किल्लत दूर की गयी. शिक्षा की समस्या को दूर किया गया. स्कूल भवन बनाये गये, सड़कों का जाल बिछाया गया. स्कूलों में वंचित बच्चों की उपस्थिति बढ़ी, लड़कियों की संख्या में वृद्धि हुई. सूबे में तकनीकी संस्थानों अलावा राष्ट्रीय स्तर पर यूनिवर्सिटी की स्थापना की गयी. चिकित्सा के क्षेत्र में काफी विकास हुआ. जदयू गंठबंधन बनने के बाद भाजपा बौखलाहट में अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं. स्थानीय लोगों से जदयू गंठबंधन के सभी उम्मीदवारों का पुरजोर समर्थन कर विजयी बनाने की अपील की गयी. चर्चा कार्यक्रम में किसान-मजदूर व स्थानीय युवक शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन