हम जिलाध्यक्ष के लिए प्रफुल्ल व शंकर के नाम अनुमोदित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2015 9:41 AM
लखीसराय. रविवार को केआरके उच्च विद्यालय के मैदान स्थित विज्ञान भवन में हिंदुस्तानी अवाम मोरचा सेक्युलर की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रफुल्ल कुमार मांझी ने की. बैठक के दौरान प्रदेश स्तर से अनुमोदित जिलाध्यक्ष के दो नामों पर चर्चा की गयी. इनमें प्रफुल्ल कुमार मांझी व शंकर सिंह कुशवाहा का नाम […]
लखीसराय. रविवार को केआरके उच्च विद्यालय के मैदान स्थित विज्ञान भवन में हिंदुस्तानी अवाम मोरचा सेक्युलर की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रफुल्ल कुमार मांझी ने की. बैठक के दौरान प्रदेश स्तर से अनुमोदित जिलाध्यक्ष के दो नामों पर चर्चा की गयी. इनमें प्रफुल्ल कुमार मांझी व शंकर सिंह कुशवाहा का नाम राज्य से अनुमोदित किया गया था.
विस चुनाव को लेकर सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को वार्ड, पंचायत से लेकर जिला स्तर तक चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया गया तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के फैसले को अक्षरश: अमली जामा पहनाने को कहा गया.
मौके पर प्रदेश महासचिव सुबोध वर्मा, जिला संगठन प्रभारी सह प्रदेश महासचिव सत्य प्रकाश, प्रदेश संगठन सचिव सुरेश प्रसाद, अनिल मांझी, प्रमोद मांझी, रामबालक मांझी, शंकर सिंह कुशवाहा, ओंकार नाथ कुशवाहा, विशुनदेव पासवान, अशोक मांझी, गंगा मांझी, राम विलास मांझी, प्रकाश राम, खीरू मांझी, दिलीप कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










