कजरा प्लेटफॉर्म पर जलजमाव, यात्रियों को परेशनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2015 8:05 PM
चित्र परिचय:कजरा प्लेटफॉर्म पर जल जमाव कजरा. जमालपुर-किऊल रेलखंड के कजरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर बारिश का पानी जमा हो गया है. इससे ट्रेन पर सवार होने या उतरने के दौरान रेल यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. इसके अलावा दुर्घटना की भी आशंका रहती है. ज्ञात हो कि प्लेटफॉर्म की […]
चित्र परिचय:कजरा प्लेटफॉर्म पर जल जमाव कजरा. जमालपुर-किऊल रेलखंड के कजरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर बारिश का पानी जमा हो गया है. इससे ट्रेन पर सवार होने या उतरने के दौरान रेल यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. इसके अलावा दुर्घटना की भी आशंका रहती है. ज्ञात हो कि प्लेटफॉर्म की सतह नीचे होने के कारण इसमें बारिश का पानी जम जाता है. कजरा विकास समिति के सचिव मुन्नी लाल मंडल व ग्रामीणों ने अविलंब प्लेटफॉर्म को दुरुस्त करने की मांग विभाग से की है.रेलवे स्टेशन के ऊपरी पैदल पुल की छत टूटीकजरा. किऊल-जमालपुर रेलखंड के उरैन रेलवे स्टेशन पर करीब एक वर्ष पूर्व निर्मित ऊपरी पुल की छत एक महीने पूर्व आयी आंधी में टूट गयी थी. इसकी आज तक मरम्मत नहीं करायी गयी. तेज हवा में प्लास्टिक शेड कभी भी गिर कर यात्रियों को घायल कर सकता है. ग्रामीण मृत्युंजय सिंह, अनिल यादव, शशिभूषण यादव, लक्ष्मण कुमार आदि ने क्षतिग्रस्त शेड की अविलंब मरम्मत करने की मांग की है. इस बाबत पूछने उरैन स्टेशन के प्रबंधक शिवजी पासवान ने बताया कि आंधी में क्षतिग्रस्त ऊपरी पैदल पुल के शेड आदि की सूचना दे दी गयी है. जल्द ही इसे ठीक करा लिया जायेगा.मैट्रिक पास आदिवासी बच्चों को किया जायेगा पुरस्कृतकजरा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2015 में प्लस टू उच्च विद्यालय नरोत्तम पुर कजरा से मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण आदिवासी व महादलित समुदाय के बच्चे को पाठ्य सामग्री से पुरस्कृत किया जायेगा. इस संबंध में कजरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि टॉप टेन में शामिल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










