आशा कार्यकर्ता पांचवे दिन भी हड़ताल पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2015 8:05 PM
फोटो संख्या 26चित्र परिचय- धरना पर बैठे आशा कार्यकर्ता लखीसराय. प्रखंड मे कार्यरत आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर पांचवें दिन भी हड़ताल पर रह कर पीएचसी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. जिस कारण स्वास्थ्य सेवा बाधित रही . अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल कर रही आशा कार्यकर्ता के कारण प्रसव पीडि़त महिला […]
फोटो संख्या 26चित्र परिचय- धरना पर बैठे आशा कार्यकर्ता लखीसराय. प्रखंड मे कार्यरत आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर पांचवें दिन भी हड़ताल पर रह कर पीएचसी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. जिस कारण स्वास्थ्य सेवा बाधित रही . अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल कर रही आशा कार्यकर्ता के कारण प्रसव पीडि़त महिला को काफी परेशानी हो रही है. आशा अध्यक्ष शोभा देवी ने कहा कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा. मौके पर रीना कुमारी, गीता कु मारी, सुनैना कुमारी, किरण कुमारी, पूनम कुमारी, शोभा देवी, कंचन कुमारी सहित अन्य आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी. बारिश नहीं होने से किसान मायूसहलसी. हलसी एवं रामगढ़ चौक प्रखंड के किसान बारिश नहीं होने के कारण मायूस हो रहे हैं. वे अभी तक अपने खेतों में धान का बिचड़ा तक नहीं डाल सके हैं. धनहर क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध जिला का दोनों प्रखंड के किसान धान की खेती के लिए मॉनसून पर निर्भर हैं. सिंचाई के लिए अन्य विकल्प उपलब्ध नहीं रहने के कारण यहां के किसान भगवान इंद्र की कृपा के लिए तरस रहे हैं. किसान मकेश्वर सिंह, मुरारी सिंह, विदेशी महतो, सागर यादव, विदेशी रजक आदि ने बताया कि स्थानीय पदाधिकारी के द्वारा नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की गयी. लेकिन समय पर पानी नहीं छोड़े जाने से धान की खेती समय पर नहीं हो पा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










