लखीसराय : गोली मार प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2015 8:19 AM
लखीसराय: टाउन थाना क्षेत्र के झंझरिया पुल के समीप रविवार दोपहर अपराधियों ने नया बाजार पचना रोड निवासी प्रॉपर्टी डीलर गणोश साव (40) की गोली मार कर हत्या कर दी. गोली उनके सिर के पीछे के भाग में लगी और दायीं आंख के रास्ते बाहर निकल गयी. इससे घटना स्थल पर ही गणोश साव की […]
लखीसराय: टाउन थाना क्षेत्र के झंझरिया पुल के समीप रविवार दोपहर अपराधियों ने नया बाजार पचना रोड निवासी प्रॉपर्टी डीलर गणोश साव (40) की गोली मार कर हत्या कर दी. गोली उनके सिर के पीछे के भाग में लगी और दायीं आंख के रास्ते बाहर निकल गयी. इससे घटना स्थल पर ही गणोश साव की मौत हो गयी.
गणोश साव प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे. आशंका जतायी जा रही है कि इसी सिलसिले में उसकी हत्या की गयी हो. इधर सूचना पाकर पहुंची टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. एसडीपीओ संजय कुमार ने थाना पहुंच कर मामले की जानकारी ली.
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. उन्होंने प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को हत्या कारण बताया. विभिन्न बिंदुओं पर जांच करने की बात कही.
गणोश साव के मोबाइल फोन की छानबीन करने के दौरान पुलिस ने पाया कि सुबह लगभग 10.30 बजे अंतिम कॉल गोपाल दिल्ली के नाम से व्यक्ति का आया था, लेकिन उसे मृतक का रिश्तेदार होने की बात कही जा रही है. वहीं पॉकेट से एक कागज पर लेन-देन का हिसाब लिखा परचा व एक कागज पर जमीन बिक्र ी के लिए बना नक्शा प्राप्त हुआ.
आशंका व्यक्त की जा रही है कि रविवार को गणोश किसी व्यक्ति को जमीन दिखाने शहर से दूर ङिांझरिया पुल के समीप गया होगा और पूर्व से इसकी जानकारी रख रहे अपराधियों ने एकांत स्थान पाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस को घटना स्थल से दो खोखा भी प्राप्त हुआ है. थानाध्यक्ष ने बताया कि संभवत: गणोश पर तीन गोली चलायी गयी. इसमें दो गोली हेलमेट या फिर अन्य कारण से छिटक गयी और तीसरी गोली सिर के पीछे लगी जो दायींआंख के रास्ते बाहर निकल गयी. इसी गोली से मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. घटनास्थल से गणोश की बाइक भी गायब है. आशंका जतायी जा रही है कि अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद उसकी बाइक भी ले भागे. गणोश के पॉकेट से तीन हजार रुपये भी बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










