परिजन व पुलिस नाबालिग किशोरों को बता रहे बालिग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2015 8:11 AM
लखीसराय: शनिवार की देर रात टाउन थाना क्षेत्र के महिसोना गांव के बाद बालू घाट के रास्ते में दो किशोरों की मौत के बाद पुलिस व बच्चों के परिजन घटना की हकीकत पर परदा डालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. जहां परिजन व पुलिस मृतकों की उम्र 18 से 19 वर्ष की बता […]
लखीसराय: शनिवार की देर रात टाउन थाना क्षेत्र के महिसोना गांव के बाद बालू घाट के रास्ते में दो किशोरों की मौत के बाद पुलिस व बच्चों के परिजन घटना की हकीकत पर परदा डालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. जहां परिजन व पुलिस मृतकों की उम्र 18 से 19 वर्ष की बता रही है, वहीं मृतकों की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है.
मृतकों को देखने से साफ प्रतीत हो रहा था कि यह मामला बाल मजदूरी से जुड़ा है. बच्चों की उम्र कहीं से भी 12-13 वर्ष अधिक की नहीं कही जा सकती है. सूत्रों की मानें तो दोनों बच्चे गरीब परिवार से थे तथा ये ट्रकों में खलासी का काम करते थे. शनिवार की रात बालू उठाव के लिए भी ये बच्चे ट्रक के साथ बालू घाट जा रहे थे. रास्ते में ट्रक का जाम लगने की वजह ये ट्रकों को आगे पीछे करवा रहे थे. इसी क्रम में ये ट्रक की चपेट में आ गये, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटनास्थल से बच्चों के शव को गायब करने के उद्देश्य से ट्रक पर डाल कर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था.
लेकिन गांव वालों को इसकी खबर मिलने के बाद ट्रक चालक का यह प्रयास विफल रहा. ट्रक को गांव वालों ने अपने कब्जे में लेकर इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने शव व ट्रक को अपने कब्जे में लिया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही फौरन बच्चों के परिजन भी थाना पहुंच गये तथा मृतकों की पहचान कर ली. आनन फानन में पुलिस ने भी घटना की प्राथमिकी दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया. पुलिस द्वारा प्राथमिकी में दोनों बच्चों की उम्र 18 से 19 वर्ष की बतायी जा रही है तथा बच्चों के शनिवार की शाम से ही घर से गायब बताया जा रहा है. शायद यह सब मुआवजे की प्रक्रिया के लिए किया जा रहा हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










