गणेश की हत्या के बाद बंद हुआ सिटी मार्केट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2015 9:05 PM

विज्ञापन

लखीसराय. प्रॉपर्टी डीलर गणेश साव की हत्या के बाद उसके द्वारा बनाये गये सिटी मार्केट को वहां के दुकानदारों ने घटना की जानकारी मिलने के बाद बंद कर दिया. यहां बताते चलें कि सिटी मार्केट की जमीन के एग्रीमेंट के बाद गणेश साव ने सिटी मार्केट में लगभग 70 से अधिक दुकानों का निर्माण कर […]

विज्ञापन

लखीसराय. प्रॉपर्टी डीलर गणेश साव की हत्या के बाद उसके द्वारा बनाये गये सिटी मार्केट को वहां के दुकानदारों ने घटना की जानकारी मिलने के बाद बंद कर दिया. यहां बताते चलें कि सिटी मार्केट की जमीन के एग्रीमेंट के बाद गणेश साव ने सिटी मार्केट में लगभग 70 से अधिक दुकानों का निर्माण कर उसके किराये पर लगा रखा था. मार्केट बंद करने के बाद सभी दुकानदार टाउन थाना पहुंचे तथा एसडीपीओ संजय कुमार से गणेश साव के हत्यारों को गिरफ्तार करने की गुहार लगायी.लोगों ने एसडीपीओ से शव को गणेश के घर ले जाने की मांग की. लेकिन पुलिस ने विधि व्यवस्था को देखते हुए सबों को समझाते हुए मना कर दिया. वहीं दूसरी ओर एसडीपीओ संजय कुमार ने घटना के बाद स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया. मौके पर श्री कुमार ने जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी करने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन