आज से खुलेंगे सभी विद्यालय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2015 8:05 PM

विज्ञापन

नौ बजे से चार बजे तक होगा संचालनशनिवार को 1:30 बजे तक खुले रहेंगे स्कूलप्रतिनिधि, लखीसरायजिले के प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार से पढ़ाई शुरू हो जायेगी. सूने विद्यालय में एक बार फिर से बच्चों की खिलखिलाहट गूंजने लगेगी. हालांकि अब तक विद्यालय में शिक्षकों का आना जाना होता था. लेकिन शैक्षणिक […]

विज्ञापन

नौ बजे से चार बजे तक होगा संचालनशनिवार को 1:30 बजे तक खुले रहेंगे स्कूलप्रतिनिधि, लखीसरायजिले के प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार से पढ़ाई शुरू हो जायेगी. सूने विद्यालय में एक बार फिर से बच्चों की खिलखिलाहट गूंजने लगेगी. हालांकि अब तक विद्यालय में शिक्षकों का आना जाना होता था. लेकिन शैक्षणिक कार्य नहीं होने से विद्यालय सूना पड़ा था. ज्ञात हो कि प्रारंभिक विद्यालय में नियोजित शिक्षक पिछले 9 अप्रैल से तथा 1 मई से माध्यमिक शिक्षक संघ वेतनमान की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गये.सिसे विद्यालय में शैक्षणिक कार्य ठप हो गया. इसी बीच शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आर के महाजन ने गरमी की छुट्टी घोषित कर दी. विद्यालय आठ जून से खुलने वाला था. लेकिन सूबे में भीषण गरमी को देखते हुए इसे बढ़ा कर 14 जून तक छुट्टी घोषित कर दी गयी. विद्यालय का संचालन सुबह 9 बजे से 4 बजे तक किया जायेगा. शनिवार को पुन: विद्यालय 1.30 बजे तक संचालित होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन