मां दुर्गा की प्रतिमा का किया गया विसर्जन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2015 7:02 PM
फोटो संख्या 08चित्र परिचय- चानन में मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन करते जाते श्रद्धालु बड़हिया/चानन. वासंतिक नवरात्र के अवसर पर स्थापित चैती दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार की देर रात बड़हिया में धूमधाम से की गयी. बड़हिया नगर स्थित बाइपास रोड चैती दुर्गा स्थान, शंकर मिल स्थित छोटी दुर्गा स्थान व इंदुपुर […]
फोटो संख्या 08चित्र परिचय- चानन में मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन करते जाते श्रद्धालु बड़हिया/चानन. वासंतिक नवरात्र के अवसर पर स्थापित चैती दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार की देर रात बड़हिया में धूमधाम से की गयी. बड़हिया नगर स्थित बाइपास रोड चैती दुर्गा स्थान, शंकर मिल स्थित छोटी दुर्गा स्थान व इंदुपुर स्थित दुर्गा स्थान में स्थापित चैती दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. वहीं चानन प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के भंडार गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार को बासकुंड डैम में किया गया. युवकों के द्वारा ढोल-बाजे के साथ माता जयघोष से आसपास का सारा वातावरण भक्तिमय हो गया. जगह-जगह श्रद्धालुओं के द्वारा माता की आरती उतारी गयी व पूजा पाठ कर माता को नम आंखों से विदाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










