करंट से बस की छत पर सवार यात्री घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2015 10:42 AM
लखीसराय/हलसी. जिले के हलसी प्रखंड मुख्यालय चौक पर सोमवार को लखीसराय से सिकंदरा जा रही एक बस की छत पर सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया. बस के चौक से गुजरने के दौरान एक बिजली का तार अचानक यात्रियों से टकरा गयी. जिसके करंट से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया, […]
गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय में भरती कराया गया है. घटना के बाबत सदर अस्पताल में इलाजरत सोनू कुमार के बहनोई पिंटू कुमार ने बताया कि वे लोग लखीसराय से सिकंदरा अपने निजी काम से जा रहे थे. हलसी चौक पहुंचते ही वहां झुल रहे बिजली का तार की चपेट में सोनू आ गये.
बिजली का झटका लगने से वहां कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया. जब लोग शांत हुए तो सोनू की हालत की गंभीर दिखायी दी. लोगों के सहयोग से उन्हें तत्काल प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र हलसी ले जाया गया. जहां से चिकित्सकों ने सोनू को सदर अस्पताल भेज दिया. पिंटू कुमार ने बताया कि सोनू के अलावे भी कुछ लोगों को करंट लगा था, लेकिन सभी की हालत लगभग सामान्य थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










