विद्युत तार के टूट कर गिरने से 12 एकड़ फसल जलकर राख

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Mar 2015 7:03 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या 11 चित्र परिचय- जल कर राख फसल को निहारते पीडि़त किसान.मेदनीचौकी. बुधवार की दोपहर मेदनीचौकी क्षेत्र के अवगील रामपुर पंचायत के अवगील बहियार में 33 हजार वोल्ट के विद्युत तार टूट कर गिर जाने से करीब 12 एकड़ जमीन में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी. सूचना पाकर अग्निशामक वाहन […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 11 चित्र परिचय- जल कर राख फसल को निहारते पीडि़त किसान.मेदनीचौकी. बुधवार की दोपहर मेदनीचौकी क्षेत्र के अवगील रामपुर पंचायत के अवगील बहियार में 33 हजार वोल्ट के विद्युत तार टूट कर गिर जाने से करीब 12 एकड़ जमीन में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी. सूचना पाकर अग्निशामक वाहन घटनास्थल पर पहुंचा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इसके पूर्व किसानों ने बड़ी मशक्कत से किसी तरह आग पर काबू पाया. बाद में मेदनीचौकी थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. मालूम हो कि तीन पोल का विद्युत तार टूट कर गिरा था. किसानों ने बताया कि 25 दिन पहले भी यहां तार टूट कर गिरा किंतु तब हरी फसल होने के कारण क्षति नहीं हुई थी. वहीं फसल क्षति को लेकर आक्रोशित किसानों द्वारा एनएच 80 को बाधित करने का प्रयास किया जिसे सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश यादव की पहल पर विफल कर दिया गया. पीडि़त किसानों की सूची ग्राम – नाम- कितनी खेतों में लगी फसल हुई क्षति अवगील – अर्जुन यादव – 2 बीघा अगवील – नकुल पोद्वार – 8 बीघा अवगील – राजाराम यादव – 2.5 बीघाअवगील- विनोद रजक – 2 बीघा अवगील – सुरेश यादव – एक बीघा अवगील- बमबम रजक – 2 बीघा अवगील- उमेश पोद्वार – 10 कट्ठा अवगील – लक्ष्मी रजक – 10 कट्ठा अवगील- अर्जुन रजक – 10 कट्ठा कटेहर- देवो यादव – 3.5 बीघा नंदपुर – खखोरन सिंह – 15 कट्ठा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन