बड़हिया में दिनदहाड़े तीन लाख की चोरी

दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की
-गल्ला कारोबारी के डिक्की से उड़ाये रुपये, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामला शुक्रवार की दोपहर का है, जब खुटहाडीह निवासी गल्ला कारोबारी ललन मंडल के साथ तीन लाख रुपये की बड़ी चोरी की वारदात हो गयी. जानकारी के अनुसार, ललन मंडल ने बड़हिया स्थित स्टेट बैंक से तीन लाख रुपये नकद निकाले और उसे एक पीले रंग के पॉलीथीन में रखकर अपनी बाइक की डिक्की में बंद कर दिया. इसके बाद वह श्रीकृष्णा चौक स्थित फल मंडी पहुंचे और वहां केले की खरीदारी करने लगे. खरीदारी के बाद जब वह अपनी बाइक के पास लौटे तो देखा कि डिक्की खुली हुई थी और उसमें रखे रुपये गायब थे. घबराये कारोबारी ने तुरंत घटना की सूचना बड़हिया थाना को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात युवक पल्सर बाइक पर सवार नजर आये, जो बड़हिया की ओर आते हैं और मौका देखकर डिक्की को मास्टर चाबी से खोलकर रुपये निकालते हैं, फिर लखीसराय की दिशा में फरार हो जाते हैं. थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं, उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं. उन्होंने कहा कि घटनास्थल से लेकर बैंक तक की हर गतिविधि की बारीकी से जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




