हार्डकोर नक्सली किशुन हेंब्रम गिरफ्तार

चंद्रमंडीह/सरौन : चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के गीताधाम में बीते वर्ष 2018 में फेरी वाले की हत्या कर पुलिस को ट्रैप करने के लिए शव के नीचे बम लगा दिया गया था. उक्त मामला में संलिप्त रहे हार्डकोर नक्सली किशुन हेम्ब्रम को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बाबत जानकारी देते हुए अभियान […]
चंद्रमंडीह/सरौन : चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के गीताधाम में बीते वर्ष 2018 में फेरी वाले की हत्या कर पुलिस को ट्रैप करने के लिए शव के नीचे बम लगा दिया गया था. उक्त मामला में संलिप्त रहे हार्डकोर नक्सली किशुन हेम्ब्रम को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बाबत जानकारी देते हुए अभियान एएसपी सुधांशु कुमार ने बताया कि नक्सली किशुन हेंब्रम को सोनो थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वरी गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि उक्त घटना के बाद से नक्सली किशुन हेंब्रम फरार चल रहा था. गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर आया हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




