लखीसराय में वृद्ध, दिव्यांग और विधवा लाभुकों के खातों में भेजी गई पेंशन राशि

Updated:
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनधारी लाभुक एवं अधिकारी

Lakhisarai DBT Pension: इस अवसर पर बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरित की.

विज्ञापन

लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट:

Lakhisarai DBT Pension: समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष सभागार में बुधवार को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार तथा उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

इस अवसर पर बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरित की.

1363 लाभुकों को मिला योजना का लाभ

जिले में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत कुल 1363 लाभुकों के बैंक खातों में 14 लाख 99 हजार 300 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई.

सामाजिक सुरक्षा योजनाएं बन रही आर्थिक संबल

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. इन योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को नियमित आर्थिक सहयोग मिल रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है.

अधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है और भविष्य में भी इस दिशा में कार्य जारी रहेगा.कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुक उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन