रेलवे पुल से नदी में गिरी महिला की मौत

Updated at : 16 Feb 2020 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे पुल से नदी में गिरी महिला की मौत

लखीसराय : किऊल नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है महिला रेलवे पुल से नीचे नदी में गिर गयी. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. एक घंटे के बाद पुलिस ने महिला का […]

विज्ञापन

लखीसराय : किऊल नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है महिला रेलवे पुल से नीचे नदी में गिर गयी. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. एक घंटे के बाद पुलिस ने महिला का शव नदी से बरामद किया. महिला की शिनाख्त टाउन थाना क्षेत्र के बिल्लौरी गांव निवासी विनोद यादव की पत्नी नीलम देवी (35) के रूप में की गयी. मृतका का मायका चानन प्रखंड के लाखोचक पंचायत के सिंहचक में बताया जाता है. मामले को किऊल जीआरपी थाना में दर्ज किया गया है.

घटना के बाद चर्चाओं का रहा बाजार गरम
रेलवे पुल से महिला की नदी में गिरकर मौत को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम रहा. कोई खुदकुशी की बात कह रहा था तो कोई कुछ और बातें बता रहा था. कुछ लोग कहते दिखे कि महिला नदी में पूजन सामग्री प्रवाहित करने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान वो पुल से नीची गिर गयी. घटना के संबंध में किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन