गैस सिलिंडर से दो घरों में लगी आग, लाखों की संपत्ति नुकसान

Updated at : 17 Dec 2019 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलिंडर से दो घरों में लगी आग, लाखों की संपत्ति नुकसान

मेदनीचौकी : क्षेत्र के खावा बिंद टोली वार्ड संख्या 9 में सोमवार की सुबह खाना बनाने के क्रम में गैस सिलिंडर से आग लगने के कारण दो घर जलकर राख हो गया. निषाद विकास संघ के जिला सचिव सोमर साव ने बताया कि सुबह सात बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर से अचानक आग […]

विज्ञापन

मेदनीचौकी : क्षेत्र के खावा बिंद टोली वार्ड संख्या 9 में सोमवार की सुबह खाना बनाने के क्रम में गैस सिलिंडर से आग लगने के कारण दो घर जलकर राख हो गया. निषाद विकास संघ के जिला सचिव सोमर साव ने बताया कि सुबह सात बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर से अचानक आग पकड़ लिया, जिससे गुड़िया देवी पति अर्जुन महतो और सुनिता देवी पति राजो महतो का ईंट व करकट के दो घर जल गया. जिसमें दोनों घरों में 4 बोरा गेंहूं, दो बोरा मकई, एक क्विंटल चावल, दलहन का अनाज, कपड़ा, बर्तन, पंखा, गैस चुल्हा, चौकी 15 हजार नगद आदि कई सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों ने आग लगे गैस सिलिंडर में मिट्टी डाल कर बुझाया

. वहीं फायर ब्रीगेड सूर्यगढ़ा को सूचित करने पर आया तब तक घर का सामान जल गया था. मुखिया प्रतिनिधि जवाहर प्रसाद सिंह ने कहा पीड़ित अत्यंत गरीब परिवार से आते हैं. घर जलने से रहने खाने का आशियाना छीन गया. इस संबंध में सीओ सूर्यगढ़ा नीरज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, कर्मचारी से स्थल रिपोर्ट लेकर पीड़ित परिवार से आवेदन लेने को कहा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन