नकली पुलिस बन राशि वसूलते तीन युवक धराये

Updated at : 29 Oct 2019 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
नकली पुलिस बन राशि वसूलते तीन युवक धराये

लखीसराय : नकली पुलिस बनकर चारपहिया वाहन, ट्रक एवं हाइवा से राशि वसूलने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को नया टोला कोर्ट एरिया के पवन कुमार सिंह के पुत्र रुस्तम कुमार, हलसी थाना क्षेत्र के सिल्वे निवासी अयोध्या प्रसाद के पुत्र कुणाल कुमार व हसनपुर […]

विज्ञापन

लखीसराय : नकली पुलिस बनकर चारपहिया वाहन, ट्रक एवं हाइवा से राशि वसूलने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को नया टोला कोर्ट एरिया के पवन कुमार सिंह के पुत्र रुस्तम कुमार, हलसी थाना क्षेत्र के सिल्वे निवासी अयोध्या प्रसाद के पुत्र कुणाल कुमार व हसनपुर निवासी सुनील सिंह के पुत्र रितेश कुमार उर्फ गोलू हसनपुर पहाड़ी मोड़ के पास गिट्टी एवं ईट लदा ट्रक ट्रैक्टर से नकली पुलिस बनकर अवैध वसूली कर रहा था. इसी क्रम में जमुई जिला के चंद्रदीप थाना अंतर्गत हैदरा निवासी एवं हाइवा चालक अमर ने थाना को सूचना दी कि कवैया थाना पुलिस सभी चारपहिया वाहनो को रोककर अवैध राशि वसूल रही है.

वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि उक्त तीनों के साथ हसनपुर निवासी अशोक सिंह के पुत्र अनुराग कुमार भी नकली पुलिस बनकर राशि की वसूली कर रहे थे, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से फरार है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस तलाश कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन