भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की बिगड़ने लगी सेहत, विधायक से शपथ पत्र देने की मांग

Updated at : 29 Aug 2019 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की बिगड़ने लगी  सेहत, विधायक से शपथ पत्र देने की मांग

दिघलबैंक : दिघलबैंक बहादुरगंज मुख्य सड़क स्टेट हाईवे 99 का निर्माण कराने को लेकर पिछले 3 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे नागरिक एकता मंच के सदस्यों की सेहत बिगड़ने लगी है. भूख हड़ताल के तीसरे दिन छह अनशनकारियों की तबीयत ज्यादा खराब हो गयी, जहां मेडिकल टीम द्वारा उनकी स्वास्थ्य जांच करते हुए उन […]

विज्ञापन
दिघलबैंक : दिघलबैंक बहादुरगंज मुख्य सड़क स्टेट हाईवे 99 का निर्माण कराने को लेकर पिछले 3 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे नागरिक एकता मंच के सदस्यों की सेहत बिगड़ने लगी है. भूख हड़ताल के तीसरे दिन छह अनशनकारियों की तबीयत ज्यादा खराब हो गयी, जहां मेडिकल टीम द्वारा उनकी स्वास्थ्य जांच करते हुए उन को स्लाइन चढ़ाया गया.
नागरिक एकता मंच के मुख्य सदस्य गणेश सिंह राजपूत ने बताया कि अभी तौहिद आलम, संतोष चौधरी, जागेश्वर गोस्वामी, राहुल मंडल, प्रमोद कुमार सिंह, अजीत कुमार इन सभी का इलाज चल रहा है. भूख हड़ताल के तीसरे दिन जिला एसडीएम शहनाज अख्तर नियाजी भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने अनशनकारियों से बात की. उन्होंने कहा कि स्टेट हाईवे 99 के टेंडर में अभी चार महीना लगेगा. उन्होंने कहा कि अभी रिपेयरिंग का कार्य शुरू होगा.
आप लोग अनशन को खत्म कर दे. मगर अनशनकारी अपनी मांग को लेकर भूख हड़ताल पर अड़े रहे. बुधवार देर शाम स्थानीय विधायक नौशाद आलम भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने अनशनकारियों से अनशन तोड़ने की अपील की. उन्होंने ने कहा कि रिपेयरिंग कार्य शुरू करा दिया गया है. और स्टेट हाइवे 99 का कार्य अगले 4 महीने के अंदर शुरू हो जायेगा. मगर अनशनकारी उनकी बात पर अनशन तोड़ने को तैयार नहीं हुए. अनशनकारियों ने कहा कि यही बात एफिडेविट बनाकर कर विधायक द्वारा दिया जायेगा तब उस पर विचार किया जायेगा.
विधायक आलम ने एक कागज पर लिखित में दिया कहा कि भूख हड़ताल खत्म करें. मगर अनशनकारी नहीं माने. विधायक आलम ने कहा कि गुरुवार को एफिडेविट बनवाकर दे दिया जायेगा. उन्होंने 4 महीने की मोहलत मांगी है़ उन्होंने कहा अगर 4 महीने के अंदर में इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वह खुद भी भूख हड़ताल पर बैठ कर इस सड़क के निर्माण को लेकर मांग करेंगे.
नाम स्टेट हाईवे, स्थिति पगडंडियों से भी बदतर
किशनगंज. दिघलबैंक-बहादुरगंज स्टेट हाईवे 99 के निर्माण की अपनी चीर-परिचित मांगों को लेकर नागरिक एकता मंच के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय के द्वार पर सोमवार से जारी आमरण अनशन के तीसरे दिन बुधवार को भी अनशनकारी अपनी मांग को लेकर डटे रहे. हालांकि इनमें से कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ी जिनका उपचार जारी है.
उन्हें आईभी फ्लूइड चढ़ाया गया है, लेकिन अनशनकारियों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है. बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी शाहनवाज अहमद नियाजी और दिघलबैंक प्रखंड विकास पदाधिकारी पूरण साह भी अनशनकारियों को मनाने पहुंचे लेकिन अनशनकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी. आमरण अनशन पर बैठे युवकों ने पथ निर्माण मंत्री(बिहार)के आगमन के बाद ही किसी तरह के बातचीत की बात कह रहें हैं.
गौरतलब है कि दिघलबैंक प्रखंड वासियों को अपने प्रखंड से निकलना भी दूभर हो चुका है. जिला मुख्यालय समेत शेष जगहों से जोड़ने वाली एक मात्र सड़क पूरी तरह से गड्ढे में परिवर्तित हो चुकी है. ऐसे में आवागमन की समस्या बहुत बड़ी बाधा बन चुकी है. कोई भी वाहन चालक इस रूट पर जाना नहीं चाहता.
दिघलबैंक रूट पर नहीं चलती हैं बसे जिले के सबसे सुदूरवर्ती इलाको में शुमार दिघलबैंक प्रखंड से जिला मुख्यालय जाना टेढ़ी खीर है क्योंकि कोई बस ऑनर इस रूट पर अपनी बस नहीं चलाना चाहते हैं. क्योंकि बस चलने लायक सड़क है ही नहीं, लिहाजा प्रखंड वासी सिर्फ और तीन पहिया अर्थात टेम्पू पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है. निजी तो निजी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसे यहां नहीं चलती है.
तीन पीढियां बदल गयी लेकिन सड़क नहीं बदली प्रखंड के वरिष्ठ नागरिकों की मानें तो पिछले पांच दशक में तीन पीढियां बदल गयी, लेकिन दिघलबैंक-बहादुरगंज सड़क की स्थिति नहीं बदली सिर्फ इसका नया नामांकरण कर स्टेट हाईवे 99 कर पथ निर्माण विभाग और सरकार ने अपना पल्ला झाड़ लिया. हालात ऐसे हैं कि इन मुख्य सड़क से अच्छी तो टोले और गांव को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़कें हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन