बेटी व बेटे की शादी के लिए रखे रुपये व अनाज चढ़े आग की भेंट

Updated at : 07 May 2019 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
बेटी व बेटे की शादी के लिए रखे रुपये व अनाज चढ़े आग की भेंट

सूर्यगढ़ा : कजरा थानाक्षेत्र के गौसपुर गांव में सोमवार तड़के आग लग जाने से व्यापक नुकशान होने की सूचना है. जानकारी के मुताबिक गौसपुर निवासी गरीबी रेखा के नीचे बसर करने वाले विनोद साव, कंपनी साव अर्जुन साव, लक्ष्मण साव, नागेश्वर साव एवं सुरेश साव सहित कुल छह ग्रामीणों के घर में आग लग जाने […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : कजरा थानाक्षेत्र के गौसपुर गांव में सोमवार तड़के आग लग जाने से व्यापक नुकशान होने की सूचना है. जानकारी के मुताबिक गौसपुर निवासी गरीबी रेखा के नीचे बसर करने वाले विनोद साव, कंपनी साव अर्जुन साव, लक्ष्मण साव, नागेश्वर साव एवं सुरेश साव सहित कुल छह ग्रामीणों के घर में आग लग जाने से हजारों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गयी.

जिसमें विनोद साव के 8 मई को उनकी पुत्री का विवाह होना तय था. जिनका 70 हजार कैश, शादी के लिए खरीदे गये कपड़े एवं 10 मन गेंहू जलकर राख हो गया. जबकि नागेश्वर साव के घर भी शादी थी. उनके पुत्र का 12 मई को बारात जाना तय था. घर में आग लग जाने से शादी के लिए खरीद किए गये सारा कपड़ा व 15 मन गेंहू जलकर राख हो गए.
वहीं अर्जुन साव के उन्नत नस्ल की दो गाभिन गाय बुरी तरह से झुलस गयी तथा अनाज व कपड़ा जलकर राख हो गया. बांकी तीन लोगों के घर भी आग के लपेटे में आने से घर में रखे खाद्यान्न व कपड़ा लत्ता जलकर राख हो गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है.
सूचना पाकर कजरा थानाध्यक्ष राजकुमार साह मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड बुलाने का काम किया. तब जाकर ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका. कुल मिलाकर इस अग्निकांड में आधा दर्जन लोगों के घरों को लील लिया और हजारों की समाप्ति जलकर राख हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन